मंगलवार, 8 अगस्त 2017

राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय Current Affair July

July monthly current affair in hindi



जीसैट - 19 उपग्रह का प्रक्षेपण


⭐ यह अब तक का सबसे भारी एवं शक्तिशाली स्वदेशी उपग्रह है।
⭐ इसका प्रक्षेपण  5 जून , 2017 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन प्रक्षेपण केंद्र से GSLV MK 3 D1 द्वारा सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।
⭐ GSLV द्वारा जीसैट - 19 को भूस्थिर अंतरण कक्ष में स्थापित किया गया जहाँ से इसका नियंत्रण कर्नाटक में हासन स्थित मास्टर कन्ट्रोल फैसिलिटी MCF करेगा।
⭐ उपग्रह की लिक्विड आपोजी मोटर को चार विभिन्न चरणों में फायर किया गया।
⭐ उपग्रह के प्रक्षेपण के साथ ही भारत उन चार ,देशों में शामिल हो गया है जो चार टन वजन वाले उपग्रहों का प्रक्षेपण कर चुके हैं।
⭐ इसके पूर्व 2300 kg से ज्यादा वजन वाले उपग्रहों की भूस्थिर कक्षा में स्थापना एरियन स्पेस कंपनी के रॉकेटों से होती थी और यह प्रक्षेपण कौरू स्थित अंतरिक्ष केंद्र फ्रेंच गुआना से किये जाते थे।
⭐ GSLV MK3 D1 में भारत मे निर्मित क्रायोजेनिक इंजन CE-20 का उपयोग किया गया। ये भारत में निर्मित सबसे शक्तिशाली रॉकेट है।
⭐ GSLV MK3 D1 रॉकेट
वजन- 640 टन , ऊँचाई - 43.43 मी. , व्यास - 4 मीटर
GSAT-19 उपग्रह
वजन - 3,136 टन , माप - 2.0 मीटर × 1.77 मीटर × 3.1 मीटर
⭐ भूस्थिर अंतरण कक्ष GT0 की full form (Geosynchronous Transfer Orbit )
की पृथ्वी से निकटतम दूरी - 169.76 कि.मी. तथा अधिकतम दूरी - 36080.5 कि.मी. थी।
⭐ स्वदेश निर्मित क्रायोजेनिक इंजन व इस यान GSLV MK3 D1 की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए 5 जून , 2017 को विकासात्मक उड़ान करवाई गई।

31 उपग्रहों का प्रक्षेपण


⭐ इसरो ( ISRO - Indian Space Research Organisation ) ने 23 जून , 2017 को  PSLV-C38 द्वारा 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया।
⭐इस अभियान द्वारा 15 देशों के 31 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। 2 स्वदेशी उपग्रहों सहित अमेरिका , इटली , ब्रिटेन व बेल्जियम के 10- 10 उपग्रह तथा आस्ट्रिया , चैक गणराज्य , फ्रांस , फिनलैंड , जर्मनी , जापान , चिली , लाटविया , लिथुवानिया व स्लोवाकिया के 1- 1 उपग्रह शामिल थे।
⭐ स्वदेशी उपग्रह 1.नियूसैट :- जो 15 kg वजन का नूरूल इस्लाम यूनिवर्सिटी , तमिलनाडु के शोधार्थियों द्वारा विकसित था
2. कार्टोसैट-2 :- इसका 712 kg. वजन था।
⭐ ये PSLV-C38 39वीं सफल तथा कुल 40वीं उड़ान थी।
⭐ असफल उड़ान :- 20 सितम्बर , 1993 को PSLV-D1 की पहली उड़ान का प्रक्षेपण असफल रहा था।
⭐ यान का
कुल वजन - 320 टन , ऊँचाई - 44.4 मीटर , व्यास - 2.8 मीटर
⭐ 31 उपग्रहों का कुल वजन :- 955 टन
⭐ PSLV की उड़ानों से अब तक 257 उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया गया हैं , जिसमें से 48 स्वदेशी तथा 209 विदेशी उपग्रह हैं।
⭐ PSLV-C37 :- इसकी उड़ान भी 15 फरवरी , 2017 को श्रीहरिकोटा से ही हुई थी , जिसमें 101 विदेशी तथा 3 स्वदेशी उपग्रह शामिल थे।


स्मार्ट सिटी
⭐मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना - 100 स्मार्ट शहर के रूप में  विकसित किये जा रहे शहरों की संख्या 90 हो गई है।
⭐ 20 शहरों की पहली सूची जनवरी, 2016 को , 13 शहरों की दूसरी सूची मई, 2016 को , 27 शहरों की तीसरी सूची सितम्बर, 2016 को जारी की गई थी। 23 जून , 2017 को 30 शहरों की सूची जारी की गई है।
⭐ स्मार्ट सिटी के रूप में अब 90 शहर हो गए है , 10 शहर बाकी है। बाकी बचे 10 शहरों के लिए 20 शहरों के बीच प्रतिस्पर्द्धा है।

15 वें राष्ट्रपति चुनाव , 2017

⭐ 15 वें राष्ट्रपति चुनाव , 2017 के लिए दो उम्मीदवार , भाजपा की तरफ से रामनाथ कोविंद तथा कांग्रेस की तरफ से मीरा कुमार थे।
⭐ कोविंद :- UP से दो बार 1994 तथा 2000 में बीजेपी से राज्यसभा सांसद चुने गये।
जन्म - 1 अक्टूबर , 1945 को Up के कानपुर में।
बिहार के राज्यपाल - 16 अगस्त , 2015 से 20 जून , 2017 तक।
⭐ मीरा कुमार :- जन्म - 31 मार्च , 1945 को बिहार के आरा जिले में। ये पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुत्री है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष , पाँच बार सांसद , 2004 से 2009 तक कैबिनेट मंत्री , 2009 में जलसंसाधन मंत्री तथा 2009 से 2014 तक लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रही।

⭐कुल विधानसभा में सीटों की संख्या - 4120
⭐जनसंख्या (1971)- 549,302,005 । राज्यों के कुल निर्वाचित विधायकों के मतों का मूल्य - 549,495
⭐एक विधायक के मत का मूल्य ज्ञात करने का फॉर्मूला = राज्य की कुल जनसंख्या × 1000 ÷ कुल विधायकों की संख्या
⭐ एक सांसद के मत का मूल्य ज्ञात करने का फार्मूला = राज्य के निर्वाचित विधायकों के कुल मतों का मूल्य ÷ कुल निर्वाचित सांसदों की संख्या
⭐मतदान में भाग लेने वाले कुल मतदाताओं की संख्या - 4896 ( 4120 विधायक तथा 543 लोकसभा व 233 राज्यसभा सांसद )
⭐सभी मतदाताओं के कुल मतों का मूल्य - 10,98,903 ( 549,495 विधायकों का मत मूल्य + 549,408 सांसदों का मत मूल्य )
⭐रामनाथ कोविंद को मत मिले - 7,02,044
⭐मीरा कुमार को मत मिले - 3,67,314
⭐जीत का अंतर - 3,34,730

36 वें राष्ट्रीय खेल


⭐35वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन केरल में जनवरी - फरवरी 2015 को हुआ था।

⭐भारतीय ओलंपिक संघ ने 36 वें गोवा में , 37 वें छत्तीसगढ़ , 38 वें उत्तराखंड तथा 39 वें आंध्रप्रदेश में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है।
⭐36 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन नवंबर , 2016 में होना था लेकिन राज्य में विधानसभा चुनाव शीघ्र होने की संभावनाओं के चलते आयोजन स्थगित किया गया था।
⭐एक बार फिर गोवा के प्रधानमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आयोजन के स्थगन की घोषणा की है।

नई शिक्षा नीति

⭐सरकार ने जून , 2017 को नई शिक्षा नीति तैयार करने के हेतु एक समिति का गठन किया है।
⭐डॉ. के कस्तूरी रंगन ( वैज्ञानिक ) को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
⭐आठ अन्य सदस्य हैं (1) डॉ. वसुधा कामत , ये SNDT UNIVERSITY की कुलपति रह चुकी है।
(2) डॉ. मंजुल भार्गव , इन्हें गौस नम्बर सिद्धान्त के क्षेत्र में योगदान के लिए बहुत ही कम आयु में गणित क़्क़ फील्ड मेडल प्रदान किया गया था ।
(8) K.J. अल्फोंसे ,  इनकी केरल के काट्टायम तथा अर्नाकुलम जिलों में 100% साक्षरता हासिल करने में अहम भूमिका रही थी।
(4)डॉ. मजहर आसिफ , ये गुवाहाटी विश्वविद्यालय में फ़ारसी भाषा के प्रोफेसर  हैं।
(5) डॉ. MK श्रीधर , ये कर्नाटक ज्ञान आयोग तथा कर्नाटक नवाचार परिषद के पूर्व सदस्य हैं।
(6) डॉ. रामशंकर कुरील , ये बाबा साहेब अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय ( महू,Mp) के कुलपति हैं।
(7) डॉ. TV काटिट्मानि , ये आदिवासी विश्वविद्यालय ( कर्नाटक ) के कुलपतीहैं।
(8) श्रीकृष्ण मोहन त्रिपाठी , ये UP हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।

CURRENT GK UPDET

1.निवार्चन आयोग ने मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्र को अयोग्य करार दिया।
2.सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 30 जनवरी , 2017 को BCCI के प्रशासन के लिए गठित समिति के एक सदस्य रामचन्द्र गुहा ने अपने पद से मई , 2017 को त्यागपत्र दे दिया।
3.इसी समिति के एक और सदस्य विक्रम लिमये भी अपने पद से त्यागपत्र दे चुके है।
4.भारत में अब तक दो लाख से अधिक गाँव व 147 जिले स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त हो चुके है। पाँच राज्य भी खुले में मुक्त हो चुके है।
5. खुले में शौच से मुक्त राज्यों का क्रम - सिक्किम , हिमाचल प्रदेश , केरल , उत्तराखंड  तथा हरियाणा।
6.विक्रम लिमये को राष्ट्रीय एक्सचेंज के सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी चित्रा रामकृष्ण के स्थान पर नियुक्त किया गया।
7.प्रदीप कुमार सिन्हा के कैबिनेट सचिव पद पर सरकार ने एक वर्ष की वृद्धि की है। पहले यह कार्यकाल 12 जून , 2017 तक ही था।
8.राजीव गौबा को देश का नया गृह सचिव बनाया गया है ,ये राजीव महर्षि का पद लेंगे।
9.दीपक कुमार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के ने चेयरमैन बने।
10.WTO के जेनेवा स्थित मुख्यालय में जे. एस. दीपक को स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
11.गायत्री इस्सर कुमार को बेल्जियम , अजित विनायक को डेनमार्क , रिनत संधू को इटली , सुश्री रूचिरा काम्बोज को दक्षिण कोरिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
12.हरियाणा की मानुषी छिल्लर को 2017 के लिए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड चुना गया।
प्रथम उपविजेता जम्मू कश्मीर की साना दुआ तथा द्वितीय उपविजेता बिहार की प्रियंका कुमारी को चुना गया।
13.ज्ञान पीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगू कवि एवं साहित्यकार सिंगिरेड्डी नारायण का 12 जून , 2017  को निधन हो गया।
14.इंदिरा गाँधी : ए लाइफ इन नेचर पुस्तक जयराम रमेश द्वारा लिखी गई।
15.व्यापार मेला टेक्सटाइल इंडिया 2017 गुजरात के गांधीनगर में सम्पन्न हुआ।

अंतराष्ट्रीय समसामयिकी


1.जून ,2017 में जर्मनी , स्पेन ,रूस व फ्रांस इन चार युरोपिय देशों की यात्राएँ भारतीय प्रधानमंत्री मोदीजी ने की।
2.खाड़ी के प्रमुख देशों - सऊदी अरब , सयुंक्त अरब अमीरात , बहरीन व मिस्र ने कतर के विरूद्ध आंतकवाद के समर्थन का आरोप लगाकर उसके साथ व्यापारिक एवं राजनयिक सम्बन्ध तोड़ने की घोषणा की।
3.भारत व पकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन की 17 वें शिखर सम्मेलन कजाखस्तान की राजधानी असताना में 8-9 जून , 2017 को सम्पन्न , सदस्यता मिली।
4.इस संगठन की सदस्य संख्या अब 6 से बढ़कर 8 हो गई है।
5.नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने। इसके पहले नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल थे।
6.अफगानिस्तान व आयरलैंड को ICC ने पूर्ण सदस्यता दी। अब ये देश टेस्ट मैच भी खेल सकेंगे।
7.अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC के पूर्ण सदस्य देशों की संख्या संख्या 12 हो गई है।
8.संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख शहर शारजाह को यूनेस्कों ने 2019 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी घोषित किया है। गुनिया की राजधानी कोनैक्री 2017 तथा ग्रीस की राजधानी एथेंस 2018 की पुस्तक राजधानी होगी।
.
आपकी राय
ये पोस्ट आपको कैसी लगी,
इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव या सलाह है तो कमेंट के माध्यम से बता सकते है जिससे हम और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। 
हमारे ब्लॉग पर आने के लिये आपका बहुत बहुत धन्यवाद।इसी तरह हमारा मनोबल बढाते रहिये !