रविवार, 20 अगस्त 2017

सर्वनाम

हिन्दी व्याकरण :- सर्वनाम



सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ है 'सब का नाम'। सर्वनाम के प्रयोग से भाषा सुन्दर , संक्षिप्त बनती है एवं सर्वनाम के प्रयोग से भाषा मे पुनरुक्ति के दोष से बचा जा सकता है।
जैसे - विनोद आज स्कूल नही गया क्योंकि विनोद बीमार है। इस वाक्य के स्थान पर यदि यह कहा जाए ' विनोद आज स्कूल नही गया क्योंकि वह बीमार है तो वाक्य अधिक सरल एवं सुन्दर बन जाता है।

परिभाषा


'संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं।' उदाहरण-
1.वह कौन जा रहा है।
2.उसका भाई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 3.अपना काम स्वयं करो।
इन वाक्यों में 'वह' , 'उसका' , 'अपना' , 'स्वयं' सर्वनाम है। स

सर्वनाम के प्रकार

सर्वनाम के छह प्रकार होते है -

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निजवाचक सर्वनाम
  3. सम्बन्धवाचक सर्वनाम
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  5. निश्चयवाचक सर्वनाम
  6. अनिश्च्यवाचक सर्वनाम

(1) पुरुषवाचक सर्वनाम -
जिन सर्वनामों का प्रयोग कहने वाले , सुनने वाले व जिसके बारे में कहा जाए , के स्थान पर किया जाता है , पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

इस सर्वनाम के भी तीन भेद होते है -

(क) उत्तम पुरुष
उत्तम पुरुष सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाले या कहने वाले के लिए होता हैं।
जैसे - मैं , हम , हम सब आदि।

(ख) मध्यम पुरुष
जिस व्यक्ति से कोई बात कही जाए या जिसे संबोधित करके कहा जाए उसके लिए मध्यम पुरुष सर्वनाम प्रयुक्त होता हैं।
जैसे - तुम , आप , तू , आप सब आदि।

(ग) अन्य पुरुष
जिसके बारे में कोई बात की जाए उसके लिए अन्य पुरुष सर्वनाम का प्रयोग होता हैं।
जैसे - वह , वे , यह आदि।

🔗 संज्ञा
🔗ध्वनि एवं लिपि

(2) निजवाचक सर्वनाम
वे सर्वनाम जिनका प्रयोग वक्ता या लेखक स्वयं अपने लिए करते है , निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

जैसे - आप , अपना , स्वयं , खुद आदि
उदाहरण:-
1. मैं अपना काम कर रहा हूँ।
2. आप मेरे घर कब आ रहे हैं।

इन वाक्यों में प्रयुक्त शब्द ' अपना ' तथा ' मेरे ' निजवाचक सर्वनाम है।

(3) सम्बन्धवाचक सर्वनाम
वह सर्वनाम जिसके द्वारा एक शब्द या वाक्य का दूसरे शब्द या वाक्य से संबंध जाना जाता हैं , संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते है।

जैसे - जो , सो , जिसे , जिसका , जिसको आदि।

उदाहरण :-
1. जो जागेगा , सो पावेगा।
2. जिसकी लाठी , उसकी भैंस।

(4) प्रश्नवाचक सर्वनाम
वह सर्वनाम जिसका प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाए , प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

जैसे - कौन , क्या

उदाहरण :-
1. देखो तो कौन जा रहा है ?
2. तुमने क्या खाया है ?

(5) निश्चयवाचक सर्वनाम
वह सर्वनाम जिसके द्वारा किसी व्यक्ति , वस्तु या पदार्थ के बारे में निश्चित जानकारी हो , निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
जैसे - यह , वह , ये , वे।

यह और वह पुरुषवाचक सर्वनाम भी है।

उदाहरण :-
1. वह गाय है।
2. वह देशी मुर्गी है।

(6) अनिश्च्यवाचक सर्वनाम
वह सर्वनाम जिसके द्वारा किसी व्यक्ति , वस्तु या पदार्थ के बारे में निश्चित जानकारी नही मिले , अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
जैसे - कोई , कुछ
उदाहरण :-
1.कोई उसे बुला रहा है।
2. कुछ काम करो।
आपकी राय

ये पोस्ट आपको कैसी लगी,
इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव या सलाह है तो कमेंट के माध्यम से बता सकते है जिससे हम और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। 
हमारे ब्लॉग पर आने के लिये आपका बहुत बहुत धन्यवाद।इसी तरह हमारा मनोबल बढाते रहिये !