गुरुवार, 7 सितंबर 2017

वचन Number / vachan

वचन Hindi Vyakaran



हिन्दी व्याकरण में वचन का अर्थ संख्या है।
वचन से किसी विकारी शब्द की संख्या का बोध होता हैं।

वचन की परिभाषा


" पदों का वह रूप जिससे विकारी शब्द के एक या अनेक होने का बोध हो , वचन कहलाता हैं। "
उदाहरण

1. लड़का पढ़ रहा है।
2. लड़के खेल रहे हैं।
उपर्युक्त उदाहरणों में लड़का एक का तथा लड़के अनेक का बोध करा रहे हैं।


वचन के प्रकार

वचन के दो प्रकार होते हैं।

  1. एकवचन
  2. बहुवचन

1. एकवचन
' जिस शब्द से किसी वस्तु या व्यक्ति की संख्या एक होने का ज्ञान हो , उसे एकवचन कहा जाता हैं।
उदाहरण

1. लड़का चित्र बना रहा है।
2. यह मेरी पुस्तक है।
3. भैंस चर रही है।
इन वाक्यों में आए लड़का , पुस्तक , भैंस एक संख्या का बोध करा रहे हैं , अतः ये एकवचन हैं।

2. बहुवचन
' वह शब्द जिससे किसी वस्तु या व्यक्ति के अधिक संख्या में होने का ज्ञान हो , उसे बहुवचन कहा जाता हैं।
उदाहरण

1. लड़के चित्र बना रहे हैं।
2. ये मेरी पुस्तकें हैं।
3. भैंसे चर रही हैं।
इन उदाहरणों में आए लड़के , पुस्तकें , भैंसे अधिक संख्या का बोध करा रहे हैं , अतः ये बहुवचन हैं।



हिन्दी व्याकरण के अंर्तगत निम्न लेखों को पढ़ा नहीं तो क्लिक कर जरूर पढ़ें ⬇


एकवचन से बहुवचन बनाना


1. आ को ए में बदलकर
उदाहरण

लड़का से लड़के
कपड़ा से कपड़े
बेटा से बेटे
बच्चा से बच्चे


2. आ के साथ एँ जोड़कर
उदाहरण

माता से माताएँ
कथा से कथाएँ
शाखा से शाखाएँ
बाला से बालाएँ


3. अ को एँ में बदलकर
उदाहरण

पुस्तक से पुस्तकें
कलम से कलमें
रात से रातें
भेड़ से भेड़ें


4. ई वाले शब्दों के अंत मे इयाँ लगाकर
उदाहरण

धोती से धोतियाँ
घड़ी से घड़ियाँ
नदी से नदियाँ
लड़की से लड़कियाँ


5. उ/ऊ के साथ एँ लगाकर
उदाहरण

वधू से वधुएँ
बहू से बहुएँ
वस्तु से वस्तुएँ


6. इ/ई के साथ यों लगाकर
उदाहरण

रोटी से रोटियों
गाड़ी से गाड़ियों
नदी से नदियों
जाति से जातियों


7. या को याँ में बदलकर
उदाहरण

गुड़िया से गुड़ियाँ
डिबिया से डिबियाँ
चिड़िया से चिड़ियाँ
बुढ़िया से बुढियाँ


8. सब , जन , लोग , गण लगाकर
उदाहरण

लोग से सब लोग
गुरु से गुरुजन
नेता से नेता लोग
भक्त से भक्तगण


वचन संबंधी विशेष तथ्य

1. कुछ संज्ञाओं का प्रयोग प्रायः एकवचन में ही होता हैं।
उदाहरण

पानी , वर्षा , ईश्वर , खेल , लोहा , चाँदी , प्रजा आदि।


2. हर एक , प्रत्येक का प्रयोग सदा एकवचन में होता हैं।
3. आदरणीय व्यक्तियों का प्रयोग बहुवचन में होता हैं।
4. इनका प्रयोग बहुवचन में ही होता हैं।
उदाहरण

आँसू , बाल , नेत्र , लोग , दर्शन , प्राण , होठ , हस्ताक्षर


5. अनेक शब्द स्वयं बहुवचन हैं।