सोमवार, 18 सितंबर 2017

Bhartiy etihas ke 50 prashn uttar quiz 6

prachin bharat ka इतिहास quiz



Ancient history part 6 , bharat ka etihas bhag 6 , भारत के इतिहास का 6 भाग , भारत का प्राचीन इतिहास , प्राचीन भारत के 50 प्रश्न हिन्दी में।इतिहास नोट्स 2017 हिन्दी में । etihas notes part 6 | india history 50 quiz , indian history ke 50 question part 6 , हिन्दी मे भारत का इतिहास , इतिहास notes Hindi 2017 , 2017 top history question , history notes , pdf notes 2017 , pdf quiz , important gk pdf 2017 , gk pdf download ,




1. वातापी के चालुक्य वंश की स्थापना किसने की ?
जयसिंह ने
2. कल्याणी के चालुक्य वंश की स्थापना किसने की थी ?
तैलप द्वितीय ने
3. कल्याणी के चालुक्य वंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था ?
विक्रमादित्य - 6
4. मिताक्षरा किसकी रचना है ?
विज्ञानेश्वर की
5. विल्हण ने किस ग्रंथ की रचना की थी ?
विक्रमांकदेवचरित
6. राष्ट्रकूट शासक दंतिदुर्ग की राजधानी थी ?
मान्यखेत
7. कन्नौज पर अधिकार करने हेतु त्रिपक्षीय संघर्ष में भाग लेने वाला राष्ट्रकूट वंश का पहला शासक कौन था ?
ध्रुव
8. एलोरा एवं ऐलिफेंटा में गुहामन्दिरों का निर्माण किस राजवंश के समय हुआ ?
राष्ट्रकूट
9. 9 वीं शताब्दी में चोल शक्ति का पुनरूत्थान किस शासक ने किया ?
विजयालय ने
10. आदित्य चोल ने किस शासक को हराकर मदुरैकोंड की उपाधि धारण की ?
पल्लव शासक अपराजित को
11. सर्वश्रेष्ठ नौ सेना का निर्माण किया था ?
चोल शासकों ने
12. सम्पूर्ण चोल साम्राज्य कितने प्रान्तों में विभक्त था ?
6 प्रान्तों में
13. चोल प्रशासन की मुख्य विशेषता क्या थी ?
स्थानीय स्वशासन
14. पाल वंश के संस्थापक गोपाल पाल किस धर्म का अनुयायी था ?
बौद्ध धर्म का
15. ओदन्तपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना किस शासक ने की ?
गोपाल पाल ने
16. धर्मपाल ने किस विश्वविद्यालय की स्थापना की ?
विक्रमशिला विश्वविद्यालय की
17. त्रिपक्षीय संघर्ष में पाल वंश की ओर से सर्वप्रथम कौनसा शासक शामिल हुआ ?
धर्मपाल
18. सेन वंश की स्थापना किसने की थी ?
सामन्त सेन ने
19. दानसागर एवं अद्भुतसागर किस शासक की रचनाएं हैं ?
बल्लालसेन की
20. गीतगोविन्द के रचयिता जयदेव किस सेन शासक के दरबार मे थे ?
लक्ष्मणसेन
21. वह प्रथम राजवंश कौनसा था जिसने अपना अभिलेख सर्वप्रथम हिन्दी मे उत्कीर्ण करवाया ?
सेन राजवंश
22. कश्मीर में कार्कोट वंश की स्थापना किसने की थी ?
दुर्लभवर्द्धन ने
23. चीनी यात्री ह्वेनसांग की कश्मीर यात्रा के समय कश्मीर का शासक था ?
दुर्लभवर्द्धन
24. कश्मीर के मार्तण्ड मन्दिर का निर्माण किसने करवाया ?
ललितादित्य ने
25. अवन्तिवर्मन ने किस वंश की स्थापना की ?
उत्पल वंश की
26. रानी दिद्या किस वंश की शासिका थी ?
उत्पल वंश की
27. कवि कल्हण हर्ष के दरबार में रहता था , हर्ष किस वंश का था ?
लोहार वंश
28.नागभट्ट प्रथम किस राजवंश के संस्थापक था ?
मालवा के गुर्जर प्रतिहार वंश का
29. प्रतिहार वंश के शासक मिहिरभोज की राजधानी थी ?
कन्नौज
30. काव्य मीमांसा रचना है ?
राजशेखर
31. चौहान वंश की प्रारंभिक राजधानी थी ?
अहिच्छत्र
32. अजमेर नगर की स्थापना किसने की ?
अजयराज ने
33. अर्णोराज का पुत्र जो बीसलदेव के नाम से प्रसिद्ध हुआ ?
विग्रहराज चतुर्थ
34. पृथ्वीराज रासो के रचयिता किस शासक के दरबारी कवि थे ?
पृथ्वीराज तृतीय
35. परमार वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक कौन था ?
राजा भोज
36. हरिकेलि नामक संस्कृत नाटक की रचना किस शासक ने की ?
विग्रहराज चतुर्थ ने
37. परमार वंश के उपेंद्र कृष्णराज की राजधानी थी ?
धारा नगरी
38.नन्नूक ने किस राज्य में चंदेल वंश की स्थापना की ?
बुंदेलखंड में
39. जेजाकभुक्ति किस राज्य का प्राचीन नाम है ?
बुंदेलखंड
40. कंदरिया महादेव का निर्माण किसने करवाया ?
राजा धंग ने
41. खजुराहों के विष्णुमन्दिर में स्थापित विष्णु की प्रतिमा यशोवर्मन ने किस शासक को हराकर प्राप्त की ?
प्रतिहार राजा देवपाल
42. एकमात्र भारतीय शासक कौन था जिसने महमूद गजनवी की महत्वाकांक्षाओं का सफलतापूर्वक प्रतिरोध किया था ?
चंदेल शासक विद्याधर
43. आल्हा और ऊदल नामक सेनापति किस शासक के दरबार में थे ?
परमदर्दिदेव
44. प्रियदर्शिका , रत्नावली तथा नागानन्द किस शासक की रचनाएं हैं ?
हर्षवर्द्धन की
45. किरातार्जुनीयम के रचयिता कौन है ?
भारवि
46. हर्षवर्धन कितनी अवस्था मे थानेश्वर का शासक बना ?
16 वर्ष की अवस्था में
47. काठियावाड़ की सुदर्शन झील की मरम्मत किस शक शासक ने करवाई ?
रुद्रदामन प्रथम ने
48. भारत सरकार द्वारा प्रयोग में लाया जाने वाला शक संवत किस शासक ने चलाया ?
कनिष्क
49. भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है ?
समुद्रगुप्त को
50. समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन क्यों कहा जाता है ?
क्योंकि इसने आर्यावर्त के 9 शासकों तथा दक्षिणावर्त के 12 शासकों को पराजित किया था ।