गुरुवार, 16 नवंबर 2017

Gk current affairs november 2017

नवम्बर , 2017 करंट जीके समसामयिकी



नवंबर , 2017 करंट अफेयर , नवंबर 17 समसामयिकी , november 17 gk current , current gk , gk current affair 2017 , gk current november 2017 , 2017 letest gk , general knowledge november 2017 , rajasthan samasamayik , Affairs Quiz For SSC Exam November 2017, GK in Hindi , Current Affairs Quiz For SSC Exam November 2017 , Daily Current Affairs November 2017, Daily Dose of General Knowledge , Banking, SSC, UPSC Affairs Pdf, Questions , समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 2017 pdf download, समसामयिकी महासागर 2017, समसामयिकी सामान्य ज्ञान क्विज, समसामयिकी 2017 pdf, समसामयिकी प्रश्नोत्तरी जनवरी 2017, समसामयिकी महासागर इन हिंदी, करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2017 august, करेंट अफेयर्स 2017 प्रश्न उत्तर,

👉2 अक्टूबर , 2017 गांधी जयंती के दिन राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने obc के उपवर्गीकरण हेतु एक आयोग का गठन किया।

➡ इस आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत किया गया।

➡दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. रोहणी को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

➡आयोग में अध्य्क्ष सहित पांच सदस्य है।

चार अन्य सदस्य में डॉ. जे के बजाज ; सेंटर फॉर पॉलिसी स्टडीज के निदेशक तथा देश के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त व भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के निदेशक आयोग के पदेन सदस्य और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव इस आयोग के सचिव है।

➡OBC में उपवर्गीकरण की व्यवस्था देश के नौ राज्यों में पहले से ही विद्यमान है।

वे राज्य जहाँ पर यह व्यवस्था पहले से मौजूद है।
1. आंध्रप्रदेश
2. तेलंगाना
3. पुडुचेरी
4. हरियाणा
5. झारखंड
6. पश्चिम बंगाल
7. बिहार
8. महाराष्ट्र
9. तमिलनाडु


👉 अहमदाबाद से लगभग 130 किमी. दुर गोधरा स्टेशन पर 27 फरवरी , 2002 को साबरमती एक्सप्रेस के एस - 6 कोच में आग लगाने के कारण गुजरात में व्यापक स्तर से दंगे हुए थे।

➡आग में 59 लोगों की जलकर मौत हुई थी।

➡हत्याकांड के बाद दंगों में करीब 1200 लोग मारे गए थे।

➡गोधरा काण्ड की जांच के लिए गुजरात सरकार ने नानावती आयोग का गठन किया था।

➡गोधरा काण्ड में 1 मार्च , 2011 को 20 अभियुक्तों को आजीवन कारावास और 11 को फाँसी की सजा एसआईटी की विशेष अदालत के न्यायाधीश पी. आर. पटेल ने सुनाई थी।

➡11 अभियुक्तों को सुनाई गई फाँसी की सजा को गुजरात उच्च न्यायालय ने 9 अक्टूबर , 2017 को आजीवन कारावास में बदल दिया है।

👉 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा चन्द्रमा की सतह व वहाँ के वातावरण के अध्ययन के लिए चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण मार्च , 2018 में हो सकता है।

➡चन्द्रयान-2 के प्रक्षेपण के लिए इसरो द्वारा सॉफ्ट लैंडर , रोवर लैंडर व ऑर्बिटर के लिए परीक्षण किया जा रहा है।

➡इस यान का प्रक्षेपण जियो सिन्क्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल के जरिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा।


👉हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने अक्टूबर में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

➡हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्ययी विधानसभा के लिए एक ही चरण में 9 नवंबर को चुनाव सम्पन्न हुए।

➡गुजरात की 182 सदस्ययी विधानसभा के लिए दो चरणों में 9 व 14 दिसम्बर को चुनाव करवाया जाएगा।

➡प्रथम चरण 9 दिसम्बर को 89 सीटों कर लिए तथा 14 दिसम्बर को 93 सीटों के लिए मतदान कराया जाएग्गा।

➡18 दिसम्बर , 2017 को हिमाचल प्रदेश व गुजरात दोनों राज्यों में एक साथ मतगणना कराई जाएगी।

➡निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए दोनों नही राज्यों में सभी मतदान केन्द्रों पर वीवीपैट ( VVPAT - Voter Verifiable Paper Audit Trail ) मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।


जानिए क्या है VVPAT ?

वीवीपीएटी - वोटर वैरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल ( Voter Verifiable Paper Audit Trail ) ये एक मशीन है जिसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ संलग्न किया जाता है ; जिससे मतदाताओं को वोट डालने के बाद यह पता चल सकता है कि उसका मत उसी प्रत्याशी के खाते में ही गया है , जिसे उसने मत दिया था। वीवीपीएटी के प्रिंटर मतदाता को एक पर्ची प्राप्त होती है जिसमें मतदाता के द्वारा दिया वोट जिस प्रत्याशी को मिला उसका नाम व चुनाव चिह्न अंकित होता है!


➡वीवीपीएटी के इस्तेमाल से चुनावों में धोखाधड़ी प रोक लगाने में मदद मिलती है।

➡भारत में VVPAT का पहली बार 2013 में नागालैंड में एक उपचुनाव में प्रयोग किया था।

➡पूरे देश में VVPAT का पहली बार प्रयोग गोवा विधानसभा चुनाव 2017 में किया गया था।


👉 जम्मू कश्मीर में समस्या के स्थायी समाधान और शांति बनाए रखने के लिए सरकार ने खुफिया ब्यूरो के प्रमुख दिशेश्वर शर्मा को अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

➡इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

👉इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. बी. भोंसले व न्यायमूर्ति यशवंत शर्मा की पीठ ने मऊ के अलाउल मुस्तफा की वह जनहित याचिका खारिज कर दी up सरकार के उस परिपत्र को चुनौती दी गई थी जिसमें मदरसों में राष्ट्रगान के गायन व राष्ट्रीय ध्वज को फहराना अनिवार्य किया गया था।

➡पीठ ने याचिका को यह कहते हुए खारिज किया कि राष्ट्रगान व राष्ट्रध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है।

👉क्या है - धरोहर गोद लो योजना
इस योजना का शुभारंभ पर्यटन मंत्रालय द्वारा देश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व के स्मारकों के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया गया है।

➡विभिन्न कम्पनियों से कुल 57 प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण कर आतिथ्य यात्रा व बैंकिंग क्षेत्र की सात कंपनियों को पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्मारक मित्र के रूप में चुना गया तथा 14 विभिन्न स्मारकों को इस योजना के तहत स्मारक मित्र के लिए आशय पत्र जारी किए गए।
➡कंपनियों व गोद दिए गए स्मारक
एनबीसीसी दिल्ली के पुराने किले
एसबीआई फाउंडेशन जंतर- मंतर (दिल्ली)
दिल्ली का रोटरी क्लब दिल्ली की अग्रसेन की बावड़ी स्पेशल हॉलीडेज ट्रेवल प्राइवेट लिमिटेड
टी इंटरनेशनल लिमिटेड कोणार्क का सूर्य मंदिर , भुवनेश्वर का राजा रानी मन्दिर , अजंता और जयपुर के रत्नागिरी स्मारक
एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया गंगोत्री मन्दिर क्षेत्र और गोमुख तक का मार्ग , जम्मू कश्मीर का माउंट स्टोककांगरी लद्दाख
ट्रेवल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड दिल्ली का सफदरजंग मकबरा और कोच्चि के मत्तानचेरी पैलेस संग्रहालय
यात्रा ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड कर्नाटक के हम्पी , जम्मू कश्मीर का लेह पैलेस , दिल्ली का कुतुबमीनार , महाराष्ट्र की अजंता गुफा


👉 जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं स्थायी समाधान के लिए सरकार ने खुफिया ब्यूरो के प्रमुख दिनेश्वर शर्मा को अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

➡ सरकार ने इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।

👉 नोसैनिक पोत तरासा जिसे कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एन्ड इंजीयनर्स लिमिटेड ने बनाया है को 26 सितम्बर को मुंबई में आयोजित एक समारोह में भारतीय नोसैना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया है।

➡आई एन एस तरासा भारतीय नोसैना में अपनी श्रेणी का चौथा अंतिम युद्धपोत है।

➡वायुसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने इसे पोत को नोसैना में शामिल किया।

➡इस युद्धपोत का नामकरण अंडमान निकोबार के एक द्वीप के नाम पर किया गया है।

➡इसी नाम का एक युद्धपोत 1999 - 2014 के दौरान भारतीय नोसैना में शामिल था।

➡इस श्रेणी का पहला युद्धपोत आईएनएस तारमुगली मई 2016 , दूसरा आईएनएस तिहायु अक्टूबर 2016 तथा तीसरा आईएनएस तिल्लनचांग 9 मार्च 2017 को भारतीय नोसैना में शामिल किया गया था।

👉दीप कुमार उपाध्याय जो भारत में नेपाल के राजदूत थे , ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

➡नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रहे कुमार को अप्रैल , 2015 में भारत में राजदूत नियुक्त किया गया था।

👉 भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमेन पद पर रजनीश कुमार को नियुक्त किया गया है।

➡ रजनीश कुमार की नियुक्ति अरुंधति भट्टाचार्य की जगह की गई है।

➡ रजनीश कुमार भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

➡भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंध निदेशक के चार पद है , कुमार को चेयरमेन पर नियुक्त करने के कारण अब प्रबंध निदेशक का एक पद खाली हो गया है।

👉भारतीय वायुसेना के वाइस एडमिरल कर्मबीरसिंह के स्थान पर अजित कुमार को बनाया गया है।

➡सिंह को विशाखापट्टनम स्थित पूर्वी कमान का फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बनाया गया है।

👉अरुणाचल प्रदेश में तवांग में चीनी सीमा के निकट 6 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना का एक एमआई - 17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

👉 भारत आसियान वार्ता संबंधों की 25 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों के तहत भारत - आसियान संगीत महोत्सव का आयोजन भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 6-8अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित किया गया।

➡ भारत के अतिरिक्त आसियान के सभी 10 सदस्य राष्ट्रों के कलाकारों ने कार्यकम में प्रस्तुतियां दी।

👉असम की राजधानी गुवाहाटी में 28 अक्टूबर - 2 नवम्बर तक गुवाहाटी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन किया गया।

➡ फिल्मोत्सव में 35 देशों की 70 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।

👉प्रणव मुखर्जी द्वारा लिखित पुस्तक ' द कोलिशन इयर्स ' , अरुंधति रॉय द्वारा लिखित पुस्तक ' द मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस ' तथा शशि थरूर द्वारा लिखित पुस्तक ' इंग्लोरियस एम्पायर : व्हाट द ब्रिटिश डिड टु इंडिया ' चर्चा में रही।

👉सॉलिटर जनरल रंजीत कुमार ने अक्टूबर में अपने पद से इस्तीफा सौंपा।

➡कानूनी सलाहकार के रूप में सॉलिटर जनरल का दर्जा एटॉर्नी जनरल के बाद दूसरा होता है।

👉 बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक कुन्दन शाह का निधन हो गया।

➡प्रथम निर्देशित फिल्म ' जाने भी दो यारो (1983) ' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

👉भारत व रूस की सेनाओं के 10 दिवसीय संयुक्त युद्ध अभ्यास इंद्र 2017 रूस के व्हादिवोस्तोक में सम्पन्न हुआ।

👉 ठुमरी की रानी और अप्पाजी के नाम से विख्यात शास्त्रीय गायिका गिरिजा रानी का 24 अक्टूबर को निधन हो गया।

➡ इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था , जिनमें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार , पद्मश्री , पदम् भूषण व पदम् विभूषण पुरस्कार शामिल थे।

👉सिबी जॉर्ज को स्विटरजरलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।

➡ जॉर्ज सुश्री स्मिता पुरषोतम का स्थान लेंगे। सिबी जॉर्ज विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव है।

👉पुणे स्थित फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ( FTII) का चेयरमैन अनुपम खेर को बनाया गया है।

➡अनूपम खेर ने गजेंद्र चौहान का स्थान लिया है।

➡ 2004 में पद्मश्री व 2016 में पदम् भूषण से सम्मानित खेर इससे पूर्व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रामा के अध्यक्ष व भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके है।

👉गौतम बम्बावले को चीन में विजय गोखले के स्थान पर भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।

➡बम्बावले पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त भी रह चुके है।

👉न्यूजर्सी (अमेरिका ) में अक्टूबर में सम्पन्न प्रतियोगिता में भारतीय मूल की अमरीकी छात्रा मधु वल्ली को मिस इंडिया वर्ल्डवाइड चुना गया।

➡स्टीफेनी मैडवने (फ्रांस) को दूसरा तथा संगीता बहादुर (गुयाना) को इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला।

➡1990 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में भारतीय मूल की सुंदरियाँ ही भाग लेती है।

➡ये इस प्रतियोगिता का 26 वां आयोजन था।

👉भारत में ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क के संस्थापक एवं निदेशक कोलिन गोंसेल्व्स को 2017 के राइट लिवलीहुड पुरस्कार के लिए चुना गया है।

➡कोलिन गोंसेल्व्स वरिष्ठ अधिवक्ता है जो सर्वोच्च न्यायालय में कार्यरत है।

➡ गोंसेल्व्स के साथ में अजरबैजान की खोजी पत्रकार खादिजा इस्मायिलोवा व इथियोपिया की समाजसेवी येत्नेबर्श निगुसी को भी चयनित किया है।

👉 मिस डीवा यूनिवर्स प्रतियोगिता का अक्टुबर में मुम्बई में फाइनल हुआ।

➡चेन्नई की श्रद्धा शशिधर ने मिस डीवा यूनिवर्स का ताज जीता।

➡गंगटोक की पेडेन ओंगमु को मिस डीवा सुप्रानेशनल तथा मुम्बई की अपेक्षा पोरवाल को उपविजेता चुना गया।

➡2017 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शशिधर भारत की अधिकृत प्रत्याशी होगी और मिस सुप्रानेशनल प्रतियोगिता में पेडेन ओंगमु भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

👉 के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में सरस्वती सम्मान दिया जाता है। 2016 का सरस्वती सम्मान कोंकणी साहित्यकार महाबलेश्वर सेल को प्रदान किया गया।

➡सेल को यह सम्मान उनके उपन्यास 'हॉथन ' के लिए दिया गया।

👉प्रमुख वाणिज्यिक पत्रिका फोर्ब्स इंडिया द्वारा किये गए वर्ष 2017 के आकलन में भारत के सर्वाधिक धनी व्यक्तियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अम्बानी पहले स्थान पर है।

➡भारत के सबसे धनी व्यक्तियों में फोर्ब्स की सूची में अम्बानी लगातार 10 वर्षों से शीर्ष पर काबिज है।

➡ भारत के 10 सर्वाधिक धनी व्यक्तियों की सूची
मुकेश अम्बानी ( रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड )
अजीम प्रेमजी (विप्रो)
हिंदुजा ब्रदर्स (अशोक लीलैण्ड)
लक्ष्मी मित्तल (आर्सेलर मित्तल)
पल्लोनजी मिस्त्री (शापूरजी पलोनजी ग्रुप)
गोदरेज परिवार (गोदरेज ग्रुप)
शिव नडार (एचसीएल टेक्नोलॉजीस)
कुमार मंगलम बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप)
दिलीप संघवी (सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज)
गौतम अडानी (अडानी पोर्ट एण्ड सेज)


👉 विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मक सूचकांक के आधार पर प्रतिस्पर्द्धात्मकता की दृष्टि से भारत का स्थान विश्व में 40 वां है।

➡ये रिपोर्ट 26 सितम्बर , 2017 को जारी की गई थी। ➡इसके लिए 137 देशों के लिए प्रतिस्पर्द्धात्मक सूचकांक आकलित किए गए थे।

➡पिछले वर्ष 138 देशों की सूची में भारत का स्थान 39 था।

➡ताजा रिपोर्ट में दक्षिण एशियाई देशों में भारत का सर्वोच्च स्थान है।

➡ भारत के पड़ौसी देशों में चीन को 27 वां , भूटान को 82 वां , श्रीलंका को 85 वां , नेपाल को 88 वां , बांग्लादेश को 99 वां तथा पाकिस्तान को 115 स्थान मिला है।

➡इस सूची में शीर्ष स्थान स्विट्जरलैंड को मिला है , वहीं दूसरे पर अमरीका तथा तीसरे स्थान पर सिंगापुर है।

➡स्विट्जरलैंड को पिछले वर्ष की सूची में भी शीर्ष स्थान मिला था , वहीं दूसरा स्थान सिंगापुर को तथा तीसरा स्थान अमरीका को मिला था।

➡इस वर्ष की सूची में सबसे नीचे का स्थान मोजाम्बिक को मिला है।

➡सबसे निचली रैंकिंग वाले 10 देशों की सूची में केवल हैती को छोड़कर 9 देश अफ्रीकी के है।

👉 सरकार ने भारत पेट्रोलियम कोर्पोर्रेशन लिमिटेड कंपनी को ' महारत्न ' का दर्जा दिया है। इसके पहले यह ' नवरत्न ' कम्पनी थी।

➡देश में अब महारत्न कम्पनियों की संख्या 8 हो गई है।

➡महारत्न कम्पनियों के दर्जा उन कम्पनियों को मिलता है जिनका सालाना नैट प्रॉफिट तीन वर्षों तक 5000 रु से अधिक होना , तीन वर्षों तक औसत सालाना नैटवर्थ 15000 रु से अधिक होना तथा तीन वर्षों तक औसत सालाना टर्नओवर 25000 रु करोड़ से अधिक हो।

➡ नवरत्न कम्पनियों को 1000 करोड़ तक निवेश के फैसले अपने स्तर पर करने की छूट होती है जबकि महारत्न कम्पनियों के लिए यह सीमा 5000 करोड़ रु तक है।

➡देश की 16 महारत्न कम्पनियाँ
1. ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड ( REC )
2.हिंदुस्तान पेट्रोलियम कोर्पोर्रेशन लिमिटेड ( HPCL )
3.नेशनल एल्युमिनियम कम्पनी ( NALCO )
4.महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ( MTNL )
5. पॉवर फाइनेंस कोर्पोर्रेशन ( PEC )
6. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL )
7. भारतीय नौवहन निगम ( SCI )
8. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL )
9. ऑयल इंडिया लिमिटेड ( OIL )
10. पॉवर ग्रीड कोर्पोर्रेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( PGCIL )
11. राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ( RINL )
12. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ( NMDC )
13. नवेली लिग्नाइट लिमिटेड ( NLL )
14. नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कोर्पोर्रेशन लिमिटेड ( NBCCL )
15. इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड ( EIL )
16. कंटेनर कोर्पोर्रेशन ऑफ इंडिया ( CONCOR )

➡किसी कम्पनी को नवरत्न का दर्जा प्राप्त करने के लिए पहले उसे मिनिरत्न का दर्जा प्राप्त होना चाहिए , निदेशक मण्डल में चार स्वतंत्र निदेशक होना आवश्यक है।

👉रिर्जव बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर के पूर्वानुमान को 7.3% से घटाकर 6.7% किया है।

👉ग्लोबल हंगर इंडेक्स की 2017 की रिपोर्ट में भारत को 119 देशों की सूची में 100 स्थान दिया गया है।

➡ग्लोबल हंगर इंडेक्स का आकलन प्रतिवर्ष वाशिंगटन स्थित इंटरनेशनल फ़ूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा किया जाता है।

➡ इंटरनेशनल फ़ूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ( IFPRI ) की ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट , 2017 में 119 देशों के हंगर इंडेक्स आकलित किए गए है।

➡जिन देशों के लिए सूचकांक का मान 50 से अधिक है उन्हें ' एक्स्ट्रीमली एलार्मिंग ' ( भूख की स्थिति ) , 35.0 से 49.9 सूचकांक वाले देशों में ' एलार्मिंग ' 20 से 34.9 सूचकांक वाले देशों में ' सीरियस ' , 10 से 19.9 सूचकांक वाले देशों में ' मॉडरेट ' तथा 9.9 सूचकांक वाले देशों में भूख की स्थिति ' लो ' मानी गई है।

➡गत वर्ष रिपोर्ट में भूख की सबसे खराब स्थिति मध्य अफ्रीकी गणराज्य की बताई थी और इस वर्ष भी भी मध्य अफ्रीकी गणराज्य की स्थिति खराब बताई गई है।

👉फॉर्च्यून पत्रिका ने वर्ष 2017 की विश्व की सर्वाधिक प्रभावशाली कारोबारी महिलाओं की सूची सितम्बर में जारी की है।

➡सूची में पेप्सिको की चेयरपर्सन , भारतीय मूल की इंदिरा नूयी को दूसरा स्थान दिया गया है।

➡अमरीका से बाहर की सर्वाधिक प्रभावशाली कारोबारी 50 महिलाओं की सूची में भी नूयी को दूसरा स्थान दिया गया है। इस सूची में नूयी के अलावा दो अन्य महिलाएं - चंदा कोचर व शिखा शर्मा को भी स्थान दिया गया है।

➡ अमरीका से बाहर की सर्वाधिक प्रभावशाली 50 महिलाओं की सूची में आईसीआईसीआई बैंक की प्रबन्ध निदेशक सह सीईओ चंदा कोचर को पांचवा तथा एक्सिस बैंक की प्रबन्ध निदेशक सह सीईओ शिखा शर्मा को 21वां स्थान दिया गया है।

➡ अमरीका से बाहर की सर्वाधिक प्रभावशाली 50 महिलाओं की सूची में शीर्ष स्थान बैंकों सेंटेडर समूह की एना बॉटिन को दिया गया है।

➡इस सर्वे में 17 देशों की 50 महिलाएं शामिल है।

➡2017 की वैश्विक सूची में शीर्ष स्थान पर जनरल मोटर्स की चेयरपर्सन सह सीईओ मैरी बारा है।

➡शीर्ष 10 स्थान पर महिलाएं
1. मैरी बारा
2. इंदिरा नूयी
3. मैरिलिन ह्यूसन
4. एबिगेल जॉनसन
5. शेरिल सैंडबर्ग
6. गिनी रोमेटी
7. मैग विटमैन
8. साफ्रा काट्ज
9. फेबे नोवोकोविक
10. रूथ पोराट


👉थाईलैंड की अपदस्थ प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनवात्रा के विरुद्ध बैंकॉक की एक अदालत ने अक्टूबर में तीसरा गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

➡शिनवात्रा अगस्त , 2017 में देश छोड़कर फरार हुई थी।

👉जापानी संसद डायट के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए 23 अक्टूबर को सम्पन्न हुए चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो एबे के नेतृत्व वाले गठबंधन को भारी सफलता मिली है , जिससे उनके प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

➡जापानी संसद को डायट कहा जाता है।

➡इस भारी सफलता से प्रधानमंत्री को उत्तर कोरिया की समस्या से निपटने तथा संविधान में वांछित संशोधन करने की शक्ति प्राप्त हो गई है।

➡आप जानते ही होंगे जापानी संविधान के अनुसार जापान अपनी सेना नही रख सकता।

👉अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 24 अक्टूबर को भारत की यात्रा की।

👉24 सितम्बर को जर्मन संसद के निचले सदन बुंदेस्टैग के लिए सम्पन्न चुनावों में चांसलर एंजेला मर्केल के नेतृत्व वाली सीडीयू / सीएसयू को करारा झटका लगा है।

➡ मर्केल नवम्बर , 2005 से जर्मनी की चांसलर है।

➡2009 व 2013 में मर्केल इस पद पर पुनर्निर्वाचित हुई थी।

➡यह मर्केल के लिए लगातार चौथा अवसर होगा जब वह जर्मनी की चांसलर बनेगी।

➡जर्मनी में अब तक लगातार चार बार चांसलर बनने का श्रेय कोनरॉड एडेनॉयेर व हेल्मुट कोल को ही प्राप्त हुआ है।

👉 भारतीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जिबूति देश की राजकीय यात्रा करने वाले प्रथम राष्ट्रपति बने।

➡कोविंद ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा 3-6 अक्टूबर को दो अफ्रीकी देशों जिबूति व इथियोपिया की यात्रा की।

➡जिबूति के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह ने कोविंद का स्वागत किया।

➡कोविंद ने जिबूति द्वारा 2015 में संघर्ष प्रभावित यमन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत के ऑपरेशन राहत में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

➡जिबूति की राजधानी का नाम भी जिबूति है।

➡पूर्वी अफ्रीका में हिन्द महासागर के उत्तर पश्चिम छोर पर हॉर्न ऑफ अफ्रीका में जिबूति देश स्थित है।

➡जिबूति दक्षिण दिशा से लाल सागर में प्रवेश हेतु प्रवेश द्वार है तथा स्वेज नहर के लिए भी यहीं से रास्ता जाता है।

➡फ्रांसीसी उपनिवेश रहे जिबूति को 1977 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी।

➡9.23 लाख जनसंख्या वाला देश जिबूति 23,200 वर्ग किमी. क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

➡अब तक भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने जिबूति की राजकीय यात्रा नही की है।

➡जिबूति की यात्रा के बाद कोविंद इथियोपिया गए जहां उनकी अगवानी मेजबान राष्ट्रपति डॉ. मुलाते तिशोम ने की !

➡किसी भारतीय राष्ट्रपति की 45 वर्ष बाद यह इथियोपिया की यात्रा थी।

➡कोविंद इथियोपिया की राजकीय यात्रा करने वाले तीसरे भारतीय राष्ट्रपति है।

➡1972 में वीवी गिरि तथा 1965 में एस. राधाकृष्णन ने इथियोपिया की यात्रा की थी।

➡इथियोपिया में निवेशक के तौर पर भारत तीसरा सबसे बड़ा निवेशक देश है।

➡अफ्रीका में भारत से रियायती दर पर सबसे अधिक ऋण पाने वाला देश इथियोपिया ही है।

➡पूर्वी अफ्रीका में हॉर्न ऑफ अफ्रीका में स्थित इथियोपिया 'लैंड लॉक्ड (सभी ओर से अन्य देशों से घिरा ) देश है।

➡लगभग 11 लाख वर्ग किमी. में फैले इथियोपिया की जनसंख्या 10.24 करोड़ जनसंख्या है।

➡जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का 12वां सबसे बड़ा देश , अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश तथा सर्वाधिक जनसंख्या वाला 'लैंड लॉक्ड ' देश है।

👉1 अक्टूबर , 2017 की रात्रि को अमेरिका के लास वेगास में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग में 58 लोगों की मौत हुई।

➡ हमलावर की पहचान स्टीफन पैडॉक के रूप में हुई जिसने खुद को भी गोली मार ली थी।

➡इस हमले को लोन वुल्फ अटैक माना जा रहा है।

लोन वुल्फ अटैक क्या है :-

लोन वुल्फ अटैक उसे कहा जाता है जब हमलावर किसी सनक या मकसद से अकेले किसी भीड़ पर हमला करता है। इस प्रकार किये गए हमले का मकसद अधिक से अधिक लोगों की जान लेना और लोगों को आतंकित करना होता है।



👉भारत व यूरोपीय संघ के बीच 14वीं वार्षिक शिखर बैठक 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में सम्पन्न हुई।

➡बैठक में यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाउड जंकर व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने भाग लिया।

➡भारत व यूरोपीय संघ के बीच वार्षिक शिखर बैठक की शुरुआत 2000 में लिस्बन (पुर्तगाल) से शुरू हुई थी।

➡13वीं शिखर बैठक 30 मार्च , 2016 को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में सम्पन्न हुई थी।

➡शिखर वार्ता एक वर्ष एक वर्ष भारत में तथा दूसरे वर्ष यूरोप के किसी देश में बारी-बारी से होती है।

➡यूरोपीय संघ ; यूरोप के 28 देशों का संघ है।

👉लम्बे समय से स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत कैटेलोनिया ने स्पेन से अलग होने की घोषणा 27 अक्टूबर को की।

इन लेखों को जरूर पढ़ें :-


➡कैटेलोनिया स्पेन के 17 स्वायत्त समुदायों में से एक है। जहां स्पेन की लगभग 16 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।

➡बार्सिलोना , कैटेलोनिया की राजधानी है जो मैड्रिड के बाद स्पेन का दूसरा बड़ा शहर है।

👉 अक्टूबर में साहित्य के क्षेत्र का वर्ष 2017 के मान बुकर पुरस्कार की घोषणा लन्दन में की गई।

➡ यह पुरस्कार अमरीकी साहित्यकार जॉर्ज सांडर्स को उपन्यास 'लिंकन इन द बार्डो के लिए दिया गया।

➡यह लगातार दूसरे वर्ष है जब यह पुरस्कार अमरीका के किसी साहित्यकार को दिया गया है। 2016 में पॉल बीटी को उपन्यास 'द सक्ललौट' के लिए दिया गया था।

➡यह पुरस्कार 2013 तक राष्ट्रमण्डल के सदस्य राष्ट्रों के ही किसी अंग्रेजी साहित्यकार को दिया जाता था , 2014 से इसे पूरे विश्व के साहित्यकारों के लिए कर दिया गया है।

➡मान बुकर पुरस्कार की शुरुआत 1969 में हुई थी।

➡अब तक यह पुरस्कार 3 भारतीय व 2 भारतीय मूल के साहित्यकारों को दिया जा चुका है।

➡2008 में अरविंद अडिग को द व्हाइट टाइगर के लिए , 2006 में किरण देसाई को द इनहैरिटेन्स ऑफ लॉस के लिए तथा 1997 में अरुंधति रॉय को द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स के लिए दिया गया था।

➡भारतीय मूल के साहित्यकार - 1981 में सलमान रश्दी को मिडनाइट चिल्ड्रेन तथा 1971 में वी. एस. नायपाल को इन ए फ्रीस्टेट के लिए दिया गया।

➡मान बुकर पुरस्कार व मान बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र के दो अलग-अलग पुरस्कार है। मान बुकर पुरस्कार को पहले बुकर पुरस्कार से जाना जाता था।

➡ बुकर पुरस्कारों की शुरुआत 1969 में हुई थी जबकि मान बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना 2005 में हुई थी।

👉नोबेल पुरस्कार 2017
2017 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर में कई गई।
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल की घोषणा कैरोलिंस्का इंस्टिट्यूट (स्टॉकहोम) ने 2 अक्टूबर को घोषणा की।

➡ भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल की 3 अक्टूबर , रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल की 4 अक्टूबर को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा घोषणा की गई। 5 अक्टूबर को स्वीडिश एकेडमी द्वारा साहित्य के नोबेल , 6 अक्टूबर को नॉर्वे की नोबेल समिति ने शांति का नोबेल पुरस्कार , 9 अक्टूबर को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा अर्थशास्त्र के क्षेत्र का नोबेल तुल्य पुरस्कार की घोषणा की गई।

➡10 दिसम्बर को इन पुरस्कारों का अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर वितरण किया जाएगा।

➡ शांति के क्षेत्र का नोबेल नॉर्वे में ओस्लो में दिया जाएगा और दूसरे सभी पुरस्कार स्वीडन में स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।

👉चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल अमरीका के तीन आनुवांशिकी वैज्ञानिकों जेफ्री सी हाल , माइकल रोसबाश व माइकल डब्ल्यू. यंग को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

➡ चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल देने की शुरुआत 1901 से शुरू हुई ।

➡अब तक यह पुरस्कार 108 बार 214 वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया है , जिसमें 12 महिलाएं भी शामिल है।

➡1901 में पहला पुरस्कार जर्मनी के एमिल एडोल्फ बोन बेहरिंग को मिला था।

➡इस क्षेत्र में सबसे कम उम्र में नोबेल प्राप्त करने वाले कनाडा के फ्रेडरिक जी. बैंटिंग थे जिन्हें 32 वर्ष की उम्र में 1923 में यह पुरस्कार मिला था।

👉भौतिकी के क्षेत्र का नोबेल रेनर वेस , बैरी बैरिश व किप एस. थोर्ने को दिया जाएगा।

➡1901 से 2017 तक यह पुरस्कार कुल 111 बार 210 वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया है।

➡अमरीका के जॉन बारडीन एकमात्र ऐसे व्यक्ति है जिन्हें भौतिकी का नोबेल 2 बार 1956 व 1972 में दिया गया।

👉रसायन विज्ञान का नोबेल जैक डुबोशे , रिचर्ड हैंडरसन व जोकिम फ्रैंक को दिया जाएगा।

👉 साहित्य के क्षेत्र जा नोबेल जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काज़ुओ इशिगुरो को दिया जाएगा।

➡ इशिगुरो को 1989 में अपने उपन्यास 'द रिमेन्स ऑफ द डे ' पर मान बुकर पुरस्कार मिला था।

➡यह पुरस्कार उनके उपन्यास द बरिड जाएंट के लिए दिया जाएगा।

➡1901 से 2017 तक 114 लेखकों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

➡किसी भी साहित्यकार को यह पुरस्कार दो बार नही मिला है।

➡1907 से सात बार यह नोबेल किसी भी साहित्यकार को नही दिया गया तथा 4 बार संयुक्त रूप से 2-2 लेखकों को यह पुरस्कार दिया गया है।

➡साहित्य के क्षेत्र में 1913 में भारत के रवींद्रनाथ टैगोर को गीतांजलि के लिए नोबेल मिला था।

➡साहित्य के क्षेत्र का नोबेल रु डयार्ड किपलिंग को द जंगल बुक के लिए सबसे कम उम्र में 42 वर्ष की उम्र में मिला था।

➡सबसे उम्रदराज यह पुरस्कार पाने वाली ब्रिटेन की डोरिस लेसिंग थी जिन्हें 88 वर्ष की उम्र में 2007 में यह पुरस्कार मिला था।

➡2016 में साहित्य के क्षेत्र का नोबेल किसी साहित्यकार को न देकर संगीतकार व गीतकार बॉब डिलने को दिया गया था।

👉परमाणु हथियारों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय अभियान - आईकैन को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

➡आईकैन के प्रयासों से ही विश्व के 122 देशों ने जुलाई, 2017 में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध से जुड़े समझौते पर संयुक्त राष्ट्र में हस्ताक्षर किए थे।

➡ ICAN की स्थापना आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 2007 में हुई थी।

इसका मुख्यालय जेनेवा में है। स्वीडिश की विधिवेत्ता बीट्रिस फिन ICAN की कार्यकारी निदेशक है।

➡1901 से अब तक 98 बार 104 व्यक्तियों व 27 संस्थाओं को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

➡19 बार यह पुरस्कार किसी को भी नही दिया गया।

➡29 बार यह पुरस्कार 2-2 लोगों को , 2 बार 3-3 लोगों को तथा 67 बार यह पुरस्कार किसी व्यक्ति या संस्था को एकल रूप में दिया गया है।

➡इस क्षेत्र का पहला नोबेल स्विटरजरलैंड के सामाजिक कार्यकर्ता हेनरी दुनान्त को 1901 में दिया गया था।

➡सबसे कम उम्र में यह पुरस्कार 2014 में पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को मिला था।

➡1995 में यह पुरस्कार पाने वाले जोसेफ रोटब्लेट सबसे उम्रदराज व्यक्ति है।

👉 अमरीकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच थेलर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।

➡अर्थशास्त्र में दिए जाने वाले नोबेल की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल ने नही की थी , इस नोबेल की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने की थी।

➡सर्वप्रथम यह पुरस्कार डच तथा नॉर्वे के अर्थशास्त्रियों को 1969 में दिया गया था।

➡यह पुरस्कार अब तक 49 बार 79 अर्थशास्त्रियों को दिया गया है।

➡सबसे कम उम्र में यह पुरस्कार पाने वाले केनेथ जे. एरो थे जिन्हें 1972 में 51 वर्ष की उम्र में यह पुरस्कार मिला था।

➡2007 में यह पुरस्कार पाने वाले लियोनिद हरविज यह पुरस्कार पाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति है।

👉 विशेष:-👈
✍ नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत किसी व्यक्ति को दिया दिया जा सकता , लेकिन विशेष परिस्थितियों में तीन लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया।

✍ स्वीडन के कवि एरिक कार्लफेल्ट , डैग हैमरशोल्ड तथा राल्फ स्टीनमैन को मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

✍ अब तक दो व्यक्तियों ने , फ्रांसीसी दार्शनिक जीन पॉल साट्रे व वियतनाम के ली डुक ने स्वेच्छा से नोबेल पुरस्कार को अस्वीकार किया है।

✍ चार व्यक्ति अपने देश के शासकों के दबाव के चलते नोबेल ग्रहण नही कर सके है।

✍अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस कमेटी को 1917 , 1944 व 1963 में तीन बार शांति के क्षेत्र का नोबेल प्रदान किया गया है।

✍ नोबेल पुरस्कारों की स्थापना स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबल ने 1895 में कई थी।

✍ अर्थशास्त्र के क्षेत्र के नोबेल का पूरा नाम नोबेल स्वेटिगेस रिक्स बैंक प्राइज इन इकोनॉमिक्स इन मैमोरी ऑफ एल्फ्रो नोबेल है।

✍ अब तक 923 व्यक्तियों और संस्थाओं को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है , जिसमें 49 महिलाएं शामिल है।

👉अब तक भारत के केवल पाँच व्यक्तियों / नागरिकों को ही नोबेल से सम्मानित किया गया है।

➡2014 में कैलाश सत्यार्थी तथा 1979 में मदर टेरेसा को शांति के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।

➡ 1913 में रवींद्रनाथ टैगोर को साहित्य का नोबेल , 1998 में अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र का नोबेल , 1930 में सी. वी. रमन को भौतिकी का नोबेल फ़िया गया था।

👉 भारतीय मूल के नागरिकों में 1968 में हरगोविंद खुराना को चिकित्सा , 1983 में एस. चन्द्रशेखर को भौतिकी का , 2001 में वी. एस एम. नायपॉल को साहित्य का तथा 2009 में वेंकटरमन रामकृष्ण को रसायन विज्ञान का नोबेल दिया गया।

👉2017 के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का पुरस्कार लगातार दूसरी बार रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाली खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दिया गया।

➡वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का पुरस्कार नीदरलैंड्स की लीके मार्टेन्स को दिया गया।

➡सर्वश्रेष्ट पुरुष कोच रियल मैड्रिड के कोच जिनेडिन जिडान को तथा सर्वश्रेष्ट महिला कोच का पुरस्कार नीदरलैंड की महिला कोच सरीना वेगमान को दिया गया।

➡ टोगो के फ्रांसिस कोने को फेयर प्ले अवार्ड दिया गया।

👉भारत की मेजबानी में 6-28 अक्टूबर को फीफा का अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ।

✍ यह फीफा का 17 वां अंडर-17 टूर्नामेंट था।

✍ इसमें भारत सहित 24 टीमों ने हिस्सा लिया।

✍23 दिन चले इस टूर्नामेंट में 6 समूह बनाए गए थे। भारत A ग्रुप में अमरीका , कोलम्बिया व घाना के साथ था।

✍फाइनल मैच स्पेन व इंग्लैंड के बीच कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में 28 अक्टूबर को खेल गया।

✍ इंग्लैंड ने 5-2 से स्पेन को हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा।

✍फीफा ने अपने किसी भी टूर्नामेंट को भारत मे पहली बार आयोजित किया।

✍शुभंकर - एक चित्तीदार तेंदुआ जिसे खेलियो नाम दिया गया था।

✍ आधिकारिक गीत - अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा रचित ' करके दिखा दे गोल..........' था।

✍अमरजीतसिंह भारतीय टीम के कप्तान व पुर्तगाल के लुइस नॉर्टन डि मातोस भारतीय टीम के कोच थे।

✍ फीफा के किसी मैच में भारत की तरफ से गोल करने वाले मणिपुर जीकसन सिंह पहले फुटबॉलर बने , जिन्होंने कोलम्बिया के विरुद्ध गोल किया।

✍ टूर्नामेंट में भारत की तरफ से एकमात्र गोल हुआ।

👉 डेविड मिलर ने t-20 क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

✍ इससे पहले ये रिकॉर्ड अफ्रीकी खिलाड़ी रिचर्ड लेवी के नाम था जिन्होंने न्यूजीलैंड की खिलाफ 45 गेंदों में शतक बनाया था।

👉 एशिया कप - 2017
✍11-22 अक्टुबर को ढाका में पुरुषों का एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ।

✍ खिताबी मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार एशिया कप को जीता|

✍ इस खिताबी जीत से 2018 में होने वाले हॉकी विश्व कप में भारत का स्थान सुनिश्चित हो गया है।

✍ कुल आठ टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लिया।

✍ इससे पहले भारत ने 2003 में पाकिस्तान व 2007 में दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब जीता था।

✍ भारत ने हॉकी एशिया कप में 8 बार फाइनल में जगह बनाई और 5 बार उपविजेता रहा है।

✍ भारत ने इस टूर्नामेंट में 7 मैच खेले और टूर्नामेंट में अजेय रही।

✍ यह एशिया कप का 10 वां संस्करण था। 9 वें एशिया कप का आयोजन 2013 में सदक्षिण कोरिया में हुआ था।

✍ आगामी 11 वें एशिया कप का आयोजन 2021 में होगा।

👉 पटना पाइरेट्स लगातार तीसरी बार प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट जितने में सफल रही।

➡प्रदीप नरवाल की कप्तानी वाली पाइरेट्स , गुजरात फॉर्च्यून ज्यांट्स को हराकर खिताब जीतने में सफल रही।

➡ प्रो कबड्डी लीग का आयोजन 2014 से मशाल स्पोर्ट्स व स्टार इंडिया द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता रहा है।

➡ इस बार इस लीग में 12 टीमों ने भाग लिया।

👉 बासेल में सम्पन्न 48 वें स्विस इनडोर टेनिस टूर्नामेंट का खिताब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन को हराकर जीता।

👉 भारत व कनाडा के बीच डेविस कप के विश्व ग्रुप में प्रवेश के लिए खेले गए मुकाबले में हारकर ग्रुप में स्तह बनाने से वंचित रह।

👉मलेशिया के जोहोर बाहरू में 22-29 अक्टूबर को सम्पन्न 7 वें सुलतान ऑफ जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट ब्रिटेन को हराकर आस्ट्रेलिया ने जीता।

➡ 21 वर्ष से कम उम्र के इस टूर्नामेंट में भारत तीसरे स्थान पर रहा।

👉 स्टार शटलर किदंबी श्रीकांत ने 22 अक्टूबर को डेनमार्क सुपर सीरीज खिताब के लिए खेले गए फाइनल में दक्षिण कोरिया के ली ह्यून इल को पराजित कर खिताब जीता।

👉 भारत - आस्ट्रेलिया के बीच खेली गई ओडीआई क्रिकेट सीरीज को भारत ने 4-1 से जीती और t-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही।

✍ वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

👉 भारत ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेली गई क्रिकेट वनडे सीरीज को 2-1 से जीती।

✍ विराट कोहली इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

✍ एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज में यह भारत की लगातार दसवीं सीरीज जीत है।

✍ 22 अक्टूबर को खेले गए अपने 200 वें वनडे में कोहली ने अपना 31 वां शतक बनाया।

✍ इसी सीरीज के अंतिम मैच में कोहली ने शतक बनाकर शतकों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुँच गए।

✍ वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है , जिन्होंने वनडे में 49 शतक बनाए थे।

Dosto मेरे यूट्यूब चैनल Kya Baat Hai को जरूर subscribe करें। मेरा लेटेस्ट वीडियो देखें -