रविवार, 2 अप्रैल 2023

शारदे माँ वन्दना स्वीकार कर

    



शारदे माँ वन्दना स्वीकार कर

शारदे माँ वन्दना स्वीकार कर , शरण में आए हैं नैया पार कर।
शारदे माँ ...............................................।
जय वीणा वादिनी कमलासिनी , दूर कर अज्ञान तम पद्मासिनी ।
ज्ञान की ज्योति जला उद्धार कर।
शारदे माँ ...............................................।
सुमन श्रद्धा से करें माँ अर्चना , नित्य चरणों में करें माँ वन्दना।
अज्ञानी नादान हैं माँ प्यार कर।
शारदे माँ ...............................................।
शांति की सरिता बहे संसार में , शुद्ध जीवन हो लगे उपकार में।
नीति दे माँ विश्व का कल्याण कर।
शारदे माँ ...............................................।