शनिवार, 20 मई 2023

तू ही राम है , तू रहीम है।

  






तू ही राम है , तू रहीम है।

तू करीम कृष्ण , खुदा हुआ।।
तू ही वाहे गुरु , तू यीशू मसीह।
हर नाम में तू समा रहा।।
तेरी जात पाक कुरान में।
तेरा दरश वेद - पुराण में।।
गुरु ग्रंथ जी के बखान में।
तू प्रकाश अपना दिखा रहा।।
तू ही राम है , तू रहीम है।
तू करीम कृष्ण , खुदा हुआ।।
अरदास है , कहीं कीरतन।
कहीं रामधुन , कहीं आवाह्न।।
विधि - वेद का यह सब रचन।
तेरा भक्त तुझको बुला रहा।।
विधि वेश जाति के भेद से।
हमें मुक्त करदो परमपिता।।
तुझे देख पायें सभी में हम।
तुझे पा सके हम सभी जगह।।
तू ही राम है , तू रहीम है।
तू करीम कृष्ण , खुदा हुआ।।
तू ही राम है.....................।



आपकी राय
ये पोस्ट आपको कैसी लगी,
इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव या सलाह है तो कमेंट के माध्यम से बता सकते है जिससे हम और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। 
हमारे ब्लॉग पर आने के लिये आपका बहुत बहुत धन्यवाद।इसी तरह हमारा मनोबल बढाते रहिये !