गुरुवार, 28 सितंबर 2017

समसामयिकी सितम्बर 2017

sempember 2017 Current Affair



सितम्बर 2017 समसामयिकी , राष्ट्रीय घटनाक्रम सितम्बर 2017 , करंट अफेयर्स सितम्बर 2017 , Current affair 2017 , september 2017 india current gk , india gk current 2017 , national current affairs september , राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय समसामयिकी 2017 , gk भारत करंट ,

National current affairs september 2017

👍अब निजता का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 का हिस्सा होगा।
👍24 अगस्त , 2017 को नौ न्यायधीशों की संविधान पीठ ने यह ऐतिहासिक फैसला दिया।
👍यह निर्णय देने वाली संविधान पीठ के अध्यक्ष मुख्य न्यायाधीश जे. एस. खेहर थे।
👍मौलिक अधिकारों का प्रावधान संविधान के भाग 3 में अनुच्छेद 12 से 35 में किया गया है।
👍5 अगस्त , 2017 को सम्पन्न उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के एम. वेंकैया नायडू विजयी हुए।
👍एम. वेंकैया नायडू ने विपक्षी उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को 516 - 244 के अंतर से हराया।
👍नायडू भैरोसिंह शेखावत के बाद भाजपा से संबंधित दुसरे उपराष्ट्रपति हैं।
👍ये देश के 13वें उपराष्ट्रपति हैं।
👍इस चुनाव हेतु राज्य सभा तत्कालीन महासचिव शमशेर शैरिफ को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था।
👍अब तक केवल दो व्यक्ति 2 - 2 कार्यकाल तक उपराष्ट्रपति रहे हैं।
👍पहले उपराष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्ण व हामिद अंसारी ने 2 -2 कार्यकाल पूर्ण किये हैं।
👍स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संबोधन के अंत में गौतम बुद्ध के उपदेश अप्पो दीपो भव का उल्लेख किया।
👍12 अगस्त को विश्व गज दिवस मनाया जाता है। विश्व गज दिवस के अवसर पर दिल्ली में हाथियों की संख्या के आंकड़े जारी किए गये।
👍अंतिम आंकड़ों के अनुसार देश मे कुल 27,312 हाथी हैं।
👍इससे पूर्व 2012 की गणना में हाथियों की संख्या 30,000 थी।
👍ताजा आंकड़ों के अनुसार हाथियों की सर्वाधिक संख्या कर्नाटक में है जहां 6,049 हाथियों की संख्या दर्ज की गई है।
👍दूसरे स्थान पर असम है जहां हाथियों की संख्या 5,719 तथा तीसरे स्थान पर 3,054 हाथियों की संख्या के साथ केरल है।
👍हाथियों की संख्या के गिरावट मामले में विगत पांच वर्षों में सर्वाधिक 1254 की गिरावट तमिलनाडु में रही।
👍कर्नाटक के गिरावट में दूसरा स्थान रहा जहां 439 हाथियों की गिरावट दर्ज की गई।
👍सरकार ने अगस्त , 2017 में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो का विलय ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में किया गया है।
👍हरियाणा में पंचकुला स्थित सीबीआई की एक अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को डेरे की दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामलें में 20 वर्ष की सजा सुनाई गई।
👍डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 1948 ई. में ब्लूचिस्तानी संन्यासी द्वारा की गई। 1990 ई. में राम रहीम की बागडोर संभाली।
👍सर्वोच्च न्यायालय ने 22 अगस्त , 2017 को एक ऐतिहासिक फैसले के तहत मुस्लिमों में तलाक-ए-बिद्दत ( तीन तलाक ) को निरस्त किया गया।
👍पांच न्यायाधीशों की पीठ में मुख्य न्यायाधीश जे. एस. खेहर , न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ , न्यायमूर्ति उदय उमेश, न्यायमूर्ति आर. एफ. नरीमन पारसी तथा न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर शामिल थे।
👍तीन तलाक पर रोक लगाने वाला भारत विश्व में 22वां देश हैं।
👍तीन तलाक पर रोक लगाने वाला पहला देश मिस्र था जहां 1929 में रोक लगाई थी।
👍RBI की एक रिपोर्ट के अनुसार नोट बंदी के बाद 500 और 1000 रुपये के 98.96% नोट वापस बैंक में जमा हो गये हैं।
👍देश में पहली बार 25 अगस्त , 2017 को 200 रुपये के नोट जारी किये गये हैं।
👍केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आयकर दाताओं की संख्या में 25% की वृद्धि हुई हैं। रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में 56 लाख की वृद्धि हुई हैं।
👍नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द पनगढ़िया के स्थान पर राजीव कुमार को नियुक्त किया गया है। योजना आयोग को प्रतिस्थापित कर 1 जनवरी , 2015 को नीति आयोग का गठन किया गया था ।
👍राजसभा के महासचिव शमशेर शैरिफ का स्थान दीपक वर्मा ने लिया।
👍राजसभा महासचिव को कैबिनेट सेक्रेटरी का दर्जा प्राप्त होता है।
👍FICCI , Federation of Indian Chambers Of Commerce And Industry ( फिक्की :- उद्योग व्यापार जगत का संगठन ) के महासचिव पद पर संजय बारू को नियुक्त किया गया है।
👍सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर 27 अगस्त , 2017 को सेवानिवृत हुए । खेहर के स्थान पर न्यायमूर्ति दीपक मिश्र भारत के मुख्य न्यायाधीश बने है। ये भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश है।
👍देश मे सुप्रीम कोर्ट की स्थापना संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत 26 जनवरी , 1950 को की गई थी।
👍देश के पहले मुख्य न्यायाधीश जे. कानिया थे।
👍सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित अधिकतम संख्या 31 होती है।
👍अश्विनी लोहानी को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पर नियुक्त किया गया है।
👍भारत के गृह सचिव राजीव महर्षि 30 अगस्त को सेवानिवृत हो गए । महर्षि के स्थान पर राजीव गाबा को नियुक्त किया गया है।
👍राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदारसिंह तथा पैराओलंपिक में भाला फैंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेन्द्र झांझरिया को संयुक्त रूप से दिया गया।
👍पहली बार किसी पैराएथलीट को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
👍6 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया
स्वर्गीय डॉ. आर. गांधी एथलेटिक्स
जी. एस. एस. वी. प्रसाद बैडमिंटन
ब्रज भूषण मोहंती बॉक्सिंग
पी. ए. राफेल हॉकी
संजॉय चक्रवर्ती निशानेबाजी
रोशन लाल कुश्ती

👍ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी
सुमाराई टेटे हॉकी
भूपेंद्र सिंह एथलेटिक्स
सैयद शाहिद हकीम फुटबॉल

👍गढ़वाल राइफल्स के मेजर प्रीतम सिंह कुँवर , नगा रेजिमेंट के मेजर डेविड मैनलुन तथा गोरखा राइफल्स के हवलदार गिरिस गुरंग को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
👍झारखंड की प्रेमलता अग्रवाल , हरियाणा के अशोक एबे , महाराष्ट्र के मोरे दत्तात्रेय तथा नई दिल्ली के वेद प्रकाश शर्मा को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय एडवेंचर पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया।
👍विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने मुम्बई में विदेश भवन का 27 अगस्त , 2017 को उद्घाटन किया। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 23 वां दिल्ली पुस्तक मेला सम्पन्न हुआ।
👍Up के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगस्त , 2017 को सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज करने की घोषणा की।
👍बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित भारत वैगन एण्ड इंजीनियरिंग कम्पनी लि. को केंद्र सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया।
👍राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा की विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।
👍विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 3 टेस्ट , 5 एकदिवसीय तथा 1 T-20 मैच में हराया।
👍विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम की यह लगातार आठवीं टेस्ट सीरीज जीती हैं।
👍भारत ने श्रीलंका के विरुद्ध ये लगातार 8वीं वनडे सीरीज जीती हैं।

अन्य लेखों को पढ़ना न भूलें


International current september 2017

🔸थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनवात्रा , जिन्हें देश की संवैधानिक अदालत ने 7 मई , 2014 को पदच्युत कर दिया था इस मामले में फैसला आने से एक दिन पूर्व देश छोड़ कर भाग गई।
🔸यिंगलुक शिनवात्रा 2011 में थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई थी।
🔸अमेरिका में अगस्त , 2017 में हार्वे तूफान ने भारी तबाही मचाई , 1991 के बाद इसे अमेरिका में आया सबसे भयंकर तूफान माना गया है।
🔸पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भ्रष्टाचार मामले में रावलपिंडी की एक एंटी करप्शन अदालत ने 26 अगस्त , 2017 को बरी कर दिया।
🔸जिम्बाब्वे में न्यायाधीशों की नियुक्तियों के लिए पूरी शक्तियां राष्ट्रपति को प्रदान करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक जुलाई , 2017 में संसद में पारित हो गया।
🔸नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने 5 दिन की अगस्त , 2017 में भारत की यात्रा की। इनकी पत्नी डॉ. आरजू देउबा भी इनके साथ भारत आई थी।
🔸प्रधानमंत्री बनने के बाद यह देउबा की पहली विदेश यात्रा थी।
🔸नेपाल की संसद ने चौपदी को आपराधिक करार देने वाला कानून अगस्त , 2017 में पारित किया गया है।
चौपदी : kya hai

ये एक प्राचीन हिन्दू परम्परा है , जिसमें माहवारी एवं प्रसव के दौरान महिलाओं को घर से बहिष्कृत कर दिया जाता है। कुछ नेपाली समुदाय महिलाओं की माहवारी को अशुद्ध मानते है तथा इस दौरान किसी अशुभ घटना की आशंका मानी जाती है।


🔸अमेरिका ने थाड प्रणाली का 15वां सफल परीक्षण किया। थाड प्रणाली का लक्ष्य उत्तर कोरिया या किसी अन्य शत्रु देश की किसी आक्रामक मिसाइल से देश की रक्षा करना है।
🔸कतर ने हवाई तथा पर्यटन संबंधों को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से 80 देशों के नागरिकों को कतर की यात्रा के लिए वीजा की आवश्यकता से मुक्त कर दिया है।
🔸भारत उन 47 देशों में शामिल है जिनके नागरिकों को वीजा के बिना 30 दिन तक कतर में ठहरने की अनुमति दी गई है।
🔸80 देशों के नागरिकों को वीजा ऑन एराइवल की सुविधा देने में कतर इस क्षेत्र में सर्वाधिक खुला देश बन गया है।
🔸शाहिद खकान अब्बासी पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बन गए है।
🔸नवाज शरीफ सरकार में अब्बासी पेट्रोलियम मंत्री थे।
🔸सिंध प्रांत से निर्वाचित एक हिन्दू सांसद दर्शन लाल को राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।
🔸2024 में होने वाले 33वें ओलम्पिक खेलों का आयोजन पेरिस में होगा।
🔸आगामी 32वें ओलम्पिक खेलों का आयोजन 2020 में टोक्यों में होना है।
🔸पेरिस में इससे पहले 1900 में दूसरे तथा 1924 में आठवें ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया गया था।
🔸29 जुलाई , 2017 से भारत एवं भूटान के बीच नया व्यापार , वाणिज्य एवं पारगमन समझौता ( Agreement On Trade , Commerce And Transit between India and Bhutan ) प्रभावी हो गया है।
🔸ब्रिटेन के द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिटी की वर्ष 2017 की ग्लोबल लिवेबिलिटी रिपोर्ट 16 अगस्त , 2017 को जारी की गई।
🔸आस्ट्रेलिया के मेलबर्न को रहने के लिए विश्व का सबसे बेहतर शहर बताया गया है।
🔸मेलबर्न लगातार सातवें वर्ष भी इस मामले में शीर्ष पर रहा।
🔸भारत का कोई भी शहर शीर्ष 10 में जगह नहीं बना पाया।
🔸सुहैल महमूद भारत में पाकिस्तान के नए राजदूत नियुक्त किये गये है। इन्होंने अब्दुल बासित की जगह ली है।
🔸ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पद हेतु शपथ ली।
🔸पूर्वी अफ्रीकी देश रवांडा के राष्ट्रपति पाउल कगामे लगातार तीसरी बार इस पद हेतु चुने गए।
🔸विश्व बैंक में निदेशक मंडल में भारत की ओर से एस. अर्पणा को कार्यकारी निदेशक मनोनीत किया गया है।
🔸अर्पणा विश्व बैंक के निदेशक मंडल में भारत के अलावा बांग्लादेश , भूटान व श्रीलंका का भी प्रतिनिधित्व करेगी।
🔸59वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2017 में पुरस्कारों के वितरण मनीला में किया गया।
🔸रेमन मैग्सेसे पुरस्कार देने की शुरुआत फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में की गई थी।
🔸2017 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 6 व्यक्तियों / संगठनों को दिए गए हैं। इनमें फिलीपींस की लिलिया डि लीमा व फिलीपीन एज्यूकेशनल थियटर एसोसिएशन , जापानी स्कॉलर योशियाकी इशिजावा , इंडोनेशिया के एब्डॉन नबाबान , श्रीलंका के गेत्सी षनमुगम , सिंगापुर का एक स्वयंसेवक टोनी टे शामिल हैं।
🔸यूएफा प्लेयर ऑफ द ईयर 2017 का पुरस्कार पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिला है।
🔸विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स का आयोजन 7 - 16 अगस्त , 2017 को अमेरिका के लॉस एंजेल्स में सम्पन्न हुआ।
🔸आगामी गेम्स का आयोजन 2019 में चीन में चेंगडु में होगा।
🔸विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन अगस्त , 2017 में फ्रांस के पेरिस में सम्पन्न हुआ।
🔸ब्रिटेन की विश्व प्रसिद्ध पुरानी घड़ी बिग बेन को 21 अगस्त , 2017 से चार वर्ष के लिए बन्द की गई हैं।