Tense की Paribhasha ewm prakar
काल को अंग्रेजी में Tense कहा जाता है।
काल का सामान्य अर्थ ' समय ' होता है।  
  
काल की परिभाषा
क्रिया के जिस रूप से क्रिया के होने का समय का ज्ञान हो उसे " काल " कहा जाता हैं। 
 काल के इस रूप से क्रिया की पूर्णता या अपूर्णता का बोध होता हैं।  
उदाहरण
 1. विनोद पढ़ना - लिखना सीखता  है। 
2. निशा ने एम ए तक पढ़ाई की। 
3. जितेन्द्र सोमवार को जयपुर जाएगा।
काल के प्रकार
काल के निम्नलिखित तीन प्रकार होते हैं :-  
 
  
- भूतकाल 
-  वर्तमान काल
-  भविष्यत
 
 
ऊपर दिए गए तीनों उदाहरणों को देखें । 
 पहले उदाहरण में क्रिया से उसकी अपूर्णता और इस समय का बोध हो रहा है।  
दूसरे उदाहरण की क्रिया से उसकी पूर्णता और बीते समय का बोध हो रहा है। 
तीसरे उदाहरण क्रिया से उसकी अपूर्णता और आने वाले समय का बोध हो रहा है। 
 
भूतकाल
 
भूतकाल को अंग्रेजी में Past Tense के नाम से जाना जाता है।  
 परिभाषा : - "क्रिया का वह रूप जिससे उसके बीते हुए समय में क्रिया की पूर्णता या अपूर्णता का बोध होता है , भूतकाल कहा जाता हैं। " 
उदाहरण
 1. वह खेत में काम कर रहा था। 
2. राम रविवार को जयपुर गया था। 
3. गाड़ी जा चुकी थी। 
4. उसने पढ़ाई की होती तो परीक्षा में पास हो जाता।
भूतकाल के भेद
 
भूतकाल के छः भेद होते हैं।  
 
  
-  सामान्य भूत
-  आसन्न भूत
-  पूर्णभूत
- संदिग्ध भूत 
-  अपूर्ण भूत
- हेतुहेतुमद भूत 
 
 
सामान्य भूत
 
इस प्रकार की क्रिया से हमें यह ज्ञान होता है कि क्रिया बीते हुए समय में हुईं। क्रिया को हुए अधिक समय हुआ या कम इसका ज्ञान नही होता। 
उदाहरण
 1. हितेश ने नृत्य किया। 
2. रमेश घटना को भूल चुका। 
3. हिमांशु घर पहुंच गया होगा।
आसन्न भूत
 
ऐसे पूर्व वर्तमान नकम से भी जकन जाता है ; क्योंकि क्रिया की समाप्ति वर्तमान के निकट में होती है। 
क्रिया का वह रूप जिससे क्रिया की समाप्ति तत्काल या निकट भूत में होने का बोध होता है , आसन्न भूत होता हैं। 
उदाहरण
 1. हितेश ने नृत्य किया है। 
2. रमेश घटना को भूल चुका है। 
3. हिमांशु घर पहुंच गया है।
पूर्णभूत
 
इस काल की क्रिया भी पूर्णता का बोध कराती है।  क्रिया का वह रूप जिससे ज्ञान हो कि क्रिया की समाप्ति हुए बहुत देर हो चुकी है। 
उदाहरण
 1. हितेश ने नृत्य किया था। 
2. रमेश घटना को भूल चुका था। 
3. हिमांशु घर पहुंच चुका था।
संदिग्ध भूत
 
इस प्रका के वाक्यों के बाद होगा / होगी / होगे लगाना चाहिए। 
इस प्रकार की क्रिया से क्रिया का बीते हुए समय मे होना संदिग्ध रहता है। 
उदाहरण
1. हितेश ने नृत्य किया होगा। 
2. रमेश घटना को भूल चुका होगा। 
3. हिमांशु घर पहुंच चुका होगा। 
अपूर्ण भूत
 
क्रिया के बाद रहा था/ रही थी / रहे थे आते हैं। 
इस प्रकार की क्रिया से बोध होता है कि बीते समय क्रिया जारी थी , पूर्ण नही हुई थी। 
उदाहरण
 1. हितेश नृत्य कर रहा था। 
2. विनोद खाना खा रहा था। 
3. जोधपुर में वर्षा हो रही थी।
हेतुहेतुमद भूत
 
हेतु का अर्थ होता है - कारण। 
इस प्रकार की क्रिया से ज्ञान होता है कि कोई क्रिया बीते हुए समय में पूर्ण हो जाती लेकिन किसी कारणवश नही हो सकी। 
उदाहरण
 1. तुमने पढ़ाई की होती तो उत्तीर्ण हो जाते। 
2. रमेश जल्दी आता तो बस पकड़ लेता।
वर्तमान काल
 
वर्तमान काल को अंग्रेजी में Present Tense कहा जाता है। 
परिभाषा : - 
" क्रिया का वह रूप जिससे कार्य का वर्तमान समय में होना पाया जाता है , उस काल को वर्तमान काल कहते हैं।" 
उदाहरण
 1. राहुल पढ़ रहा है। 
2. मोहन परीक्षा दे रहा होगा। 
3. मैं जब भी वहाँ जाता हूँ वह काम करता रहता है।
वर्तमान काल के भेद
 
वर्तमान काल के तीन भेद होते हैं : -  
 
  
-  सामान्य वर्तमान काल
-  तात्कालिक वर्तमान काल
-  संदिग्ध वर्तमान काल
 
 
 
सामान्य वर्तमान काल
 
सामान्य वर्तमान काल की क्रिया में ता है / ती है / ते है / ता हूँ आदि लगाए जाते हैं। 
इस काल की क्रिया से सामान्य जीवन की अभिव्यक्ति होती है। 
उदाहरण
1. हिमांशु बस से स्कूल जाता है। 
2. कठिन मेहनत करने वाले अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होते है। 
3. रमेश शाम को खेलने जाता है। 
तात्कालिक वर्तमान काल
 
क्रिया के अंत में रहा है / रही है / रहे है आदि शब्द आते हैं।  
इसे अपूर्ण वर्तमान भी कहा जाता हैं। 
इस प्रकार की क्रिया से क्रिया के जारी रहने का बोध होता है। 
उदाहरण
 1. हिमांशु बस से स्कूल जा रहा है। 
2. विनोद क्रिकेट खेल रहा है। 
3. जया गीत गा रही है।
संदिग्ध वर्तमान काल
 
 इस प्रकार की क्रिया के अंत में रहा होगा / रही होगी / रहे होंगे आदि शब्द आते हैं। 
क्रिया का वह रूप जिससे क्रिया के होने में संदेह हो , संदिग्ध वर्तमान काल कहा जाता हैं। 
उदाहरण
 1. हिमांशु स्कूल जा रहा होगा। 
2. विनोद क्रिकेट खेल रहा होगा। 
3. जया गीत गा रही होगी।
 
  हिन्दी व्याकरण के और लेखों के और शीर्षक नीचे हैं क्लिक कर जरूर पढ़ें : - 
 
   
 
भविष्यत काल
 
परिभाषा : - 
" क्रिया का वह रूप जिससे यह ज्ञात होता है कि क्रिया आने वाले समय में होगी , भविष्यत काल कहा जाता हैं। " 
उदाहरण
1. हितेश जयपुर जाएगा। 
2. रीना शाम को बाजार जाएगी। 
भविष्यत काल के भेद
 
भविष्यत काल के तीन भेद होते हैं : -  
 
  
-  सामान्य भविष्यत काल
- संभाव्य भविष्यत काल
- हेतुहेतुमद भविष्यत काल
 
 
सामान्य भविष्यत काल
 
इस प्रकार की क्रिया के अंत में गा / गी / गे आते हैं। 
इस प्रकार की क्रिया से भविष्य में होने वाली स्वभावतः क्रियाओं के लिए होता है। 
उदाहरण
 1. जितेन्द्र गाड़ी से मुम्बई जाएगा। 
2. रमेश कल जोधपुर जाएगा।
संभाव्य भविष्यत काल
 
इस प्रकार की क्रिया के अंत में शायद / हो सकता है / सम्भव है आदि शब्द आते हैं। 
इस प्रकार की क्रिया से किसी कार्य के भविष्य में होने की संभावना व्यक्त की जाती है। 
उदाहरण
 1. शायद मोहन आ जाएं। 
2. संभव है आज बारिश हो जाए।
हेतुहेतुमद भविष्यत काल
 
इस प्रकार की क्रिया से भविष्य में कोई क्रिया होना किसी कारण की उपस्थिति पर निर्भर करती है। 
उदाहरण
 1. विनोद लगातार इतनी मेहनत करे तो पास हो ही जाएगा। 
2. रमेश सबके सामने उसे गालियां दे तो पक्का झगड़ा होगा।