शनिवार, 21 अक्तूबर 2017

अक्टूबर 2017 करंट अफेयर्स

Current Gk October 2017

current gk in hindi , करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2017 , current gk in hindi pdf , current gk 2017 in hindi , current affairs 2017 in english , current affairs in english , करेंट अफेयर्स इन हिंदी , today current affairs in hindi , समसामयिकी महासागर 2017 , समसामयिकी प्रश्नोत्तरी जनवरी 2017 , समसामयिकी सामान्य ज्ञान क्विज , समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 2017 , समसामयिकी प्रश्न 2017 , समसामयिकी प्रश्न 2017 , समसामयिकी pdf , समसामयिकी प्रश्नोत्तरी जनवरी 2017 , अक्टूबर समसामयिकी 2017 , october current in hindi , October 2017 gk current affairs

✍ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितम्बर , 2017 को अपने जन्मदिन के दिन सरदार सरोवर बाँध को राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
↪ मोदी ने संबोधित करते हुए इस बाँध को इंजीनियरिंग मिरकैल कहा।
↪ इस बाँध से न केवल गुजरात अपितु राजस्थान , मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के किसान भी लाभान्वित होंगे।
↪ सरदार सरोवर बाँध के लिए 1961 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने मंजूरी प्रदान की थी।
↪ आकार की दृष्टि से यह बाँध अमेरिका के ग्रांड कूली डैम के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा बाँध हैं।
↪ नर्मदा नदी पर बने इसी बाँध के विरोध में मेघा पाटेकर ने नर्मदा बचाओ आंदोलन चलाया था।
↪ इस बाँध से राजस्थान को केवल जल की ही आपूर्ति होगी।

✍ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के इंडियन प्रीमियर लीग के अगले पांच वर्षों के लिए प्रसारण अधिकार स्टार इंडिया को दिए गए है।

✍ पाँच राज्यों के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
सत्यपाल मलिक बिहार
बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु
जगदीश मुखी असम
गंगा प्रसाद मेघालय
बीड़ी मिश्र अरुणाचल प्रदेश

↪ अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल के पद पर डी. के. जोशी को नियुक्त किया गया है।

✍ 3 सितम्बर , 2017 को श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार व व्यापक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत 6 मंत्रियों से त्यागपत्र लेकर 9 नए राज्यमंत्री मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए हैं।
↪ मंत्रिपरिषद में अब मंत्रियों की संख्या 73 से बढ़कर प्रधानमंत्री सहित 76 हो गई है।
↪ जिन 6 मंत्रियों से त्यागपत्र लिए गए हैं -
कलराज मिश्र लघु एवं मध्यम उपक्रम
राजीव प्रताप रूढ़ि कौशल विकास राज्यमंत्री
बंडारू दत्तात्रेय श्रम मंत्री
फग्गन सिंह कुलस्ते स्वास्थ्य राज्य मंत्री
संजीव बाल्यान जल संसाधन राज्यमंत्री
महेन्द्र नाथ पांडेय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री

↪ जिन 9 नए मंत्रियों को शामिल किया गया हैं -
राजकुमार सिंह बिजली , नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा
हरदीप सिंह पुरी आवास और शहरी मामले
अल्फोन्स कन्ननाथनम पर्यटन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार , इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
शिव प्रताप शुक्ला वित्त राज्य मंत्री
अश्विनी कुमार चौबे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
वीरेंद्र कुमार महिला एवं बाल विकास , अल्पसंख्यक मामले
अनन्त कुमार हेगड़े कौशल विकास और उद्यमिता
गजेन्द्र सिंह शेखावत कृषि और कृषक कल्याण
सत्यपाल सिंह मानव संसाधन विकास , जल संसाधन , नदी विकास और गंगा कायाकल्प

✍ 8-9 सितम्बर , 2017 को स्वदेश में विकसित तीसरी पीढ़ी की ' फायर एण्ड फोरगैट ' टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल नाग के दो अलग - अलग परीक्षण राजस्थान रेंज में किए। ये मिसाइल शीघ्र ही सेना को सौंपा जाएगा।

✍ 12 मार्च , 1993 को मुम्बई में हुए बम विस्फोट के दूसरे चरण के मुकदमे में पाँच अभियुक्तों को टाडा कानून व भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सजाएं सुनाई गई।
↪ पुर्तगाल से प्रत्यर्पित कर लाए गए गैंगस्टर अबू सलेम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। करीमुल्ला खान को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
↪ ताहिर मर्चेंट व फिरोज खान को मृत्यु दण्ड की सजा सुनाई गई।
↪ रियाज सिद्दीकी को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।
↪ मुम्बई बम विस्फोट में विभिन्न क्षेत्रों में हुए 12 धमाकों में 257 निर्दोष लोग मारे गए थे तथा 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।
↪ अभी भी टाइगर मेनन व दाउद इब्राहिम सहित 29 अभियुक्त फरार हैं।

✍ UP विधान परिषद की पाँच रिक्त सीटों के लिए सितम्बर , 2017 में सम्पन्न चुनाव में भाजपा के ही पाँचों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। योगी आदित्यनाथ , केशवप्रसाद मौर्य , डॉ. दिनेश शर्मा , देव सिंह , तथा मोहसिना रजा शामिल हैं।

✍ 5 - 7 सितम्बर को श्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार की यात्रा की।

↪मोदी की यात्रा से पूर्व अगस्त , 2016 में म्यांमार के राष्ट्रपति यू हितिन क्याव तथा अक्टूबर , 2016 में स्टेट काउंसलर डा आंग सान सू की ने भारत की यात्रा की थी।
↪मोदी से पूर्व मई , 2012 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने तथा 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी म्यांमार की यात्रा पर गए थे।
↪ भारत के चार राज्यों मिजोरम , मणिपुर , नागालैण्ड व अरुणाचल प्रदेश की 1643 किमी. लम्बी जमीनी सीमा म्यांमार के साथ लगती है।

✍ बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेण्डर लुकाशेंका ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सिलसिले में भारत की यात्रा की।
↪ बेलारूस के राष्ट्रपति की यह तीसरी भारतीय यात्रा थी।
↪ इससे पूर्व लुकाशेंका सितम्बर , 1997 व अप्रैल , 2007 में भारत की राजकीय यात्रा पर आए थे।
↪वर्ष 1991 को बेलारूस स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। बेलारूस को स्वतंत्र एवं स्वायत्त राष्ट्र के रूप में मान्यता देने वाले पहले देशों में भारत शामिल था।
↪भारत ने 1992 में ही बेलारूस में अपना राजनयिक मिशन स्थापित कर लिया था। बेलारूस ने भारत में अपने राजनयिक मिशन की स्थापना 1998 में की।
↪बेलारूस सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता तथा नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता का समर्थक हैं।

✍ 13 - 14 सितम्बर को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने भारत की यात्रा की।
↪जापान के तकनीकी एवं आर्थिक मदद से तेज गति से चलाई जाने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए शिंजो एबे व नरेन्द्र मोदी ने 14 सितम्बर , 2017 को साबरमती , अहमदाबाद में भूमि पूजन किया।
↪मुम्बई - अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना की अनुमानित लागत - 1,10,000 करोड़ रु. है।
↪रेल मार्ग की कुल लम्बाई लगभग 508 किमी. है।
↪इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दिसम्बर , 2023 तक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

✍ 3-5 सितम्बर को BRICS का नौवाँ शिखर सम्मेलन चीन के पूर्वी प्रान्त फुजियान में स्थित रिजॉर्ट सिटी शियामेन में सम्पन्न हुआ।
↪ ये सम्मेलन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी में सम्पन्न हुआ।
↪ तीन दिन तक चले इस सम्मेलन का थीम - BRICS : STRONGER PARTNERSHIP FOR A BRIGHTER FUTURE ( ब्रिक्स : एक उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत भागीदारी ) था।
↪इस शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग के अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर , रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन , दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जेकब जुमा व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपस्थित थे।
↪ 8 वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2016 में गोवा में सम्पन्न हुआ था।

✍ स्विट्जरलैण्ड की राष्ट्रपति श्रीमती डोरिस लिउथर्ड 30 अगस्त से 2 सितम्बर , 2017 तक चार दिन भारत की राजकीय यात्रा पर रही।

✍ नेपाल की पिछली कुमारी देवी के युवावस्था में प्रवेश करने पर तृष्णा शाक्य नाम की एक तीन वर्ष की कन्या को नई कुमारी देवी के रूप में चुना गया है।
↪28 सितम्बर , 2017 को काठमांडू में देवी के रूप में अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद कुमारी देवी को स्क्वायर महल में ही रहना होगा तथा पूजा अर्चना होती रहेगी।
क्या है कुमारी देवी

ये नेपाल की प्राचीन परंपरा है जिसके अंतर्गत एक कन्या का चयन कर देवी का रूप देकर उसकी पूजा अर्चना की जाती हैं। जब ये देवी युवावस्था में प्रवेश कर जाती है तो उसकी जगह दूसरी कन्या को कुमारी देवी के रूप में चुनकर उसकी पूजा अर्चना की जाती है।


✍ सयुंक्त राष्ट्र महासभा के लगातार दूसरे अधिवेशन को भारत की ओर से विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने संबोधित किया।

✍ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया ने एक शक्तिशाली हाइड्रोजन बम का 2 सितम्बर , 2017 को परीक्षण किया।
↪उत्तर कोरिया का यह अब तक का सर्वाधिक शक्तिशाली तथा 6ठा परीक्षण है। इस परीक्षण के झटके दक्षिण कोरिया , चीन व रूस में भी महसूस किए गए।
↪संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के इस परीक्षण के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगाए है , जिसमे उसे हो रही तेल आपूर्ति में 30 % की कमी होगी। लोह अयस्क , धातु , समुद्री भोजन व कपड़ा निर्यात में कमी आएगी।
↪सुरक्षा परिषद के इन प्रतिबंधों को उत्तर कोरिया ने दुष्टतापूर्ण करार दिया है।

✍ अमेरिका की ट्रम्प सरकार ने एक आदेश के द्वारा 8 देशों के नागरिकों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
↪ जिन देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई हैं उनमें उत्तर कोरिया , वेनेजुएला , चाड , ईरान , लीबिया , सोमालिया , सीरिया व यमन शामिल हैं।
↪राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा पद ग्रहण के पश्चात ये तीसरा अवसर है जब चुनिंदा देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई ।

✍ कृषि मंत्रालय द्वारा 25 सितम्बर , 2017 को खरीफ की प्रमुख फसलों / उपजों के संबंध में अग्रिम अनुमान जारी किए गए।
↪खरीफ खाद्यानों का कुल उत्पादन 134.67 मिलियन टन अनुमानित है।
↪खरीफ दलहनों का कुल उत्पादन 8.71 मिलियन टन अनुमानित है।
↪गन्ने का उत्पादन 337.69 मिलियन टन अनुमानित हैं।
↪2017-18 में खरीफ चावल का कुल उत्पादन अनुमानित 94.48 मिलियन टन है।

✍ राजस्व ज्ञान संगम 1-2 सितम्बर , 2017 को देश के कर प्रशासकों का दूसरा संयुक्त सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।
↪पहला एवं पिछले राजस्व ज्ञान संगम भी जून , 2016 को नई दिल्ली में ही आयोजित किया गया था।

✍ विश्व में चीनी उत्पादन की दृष्टि में भारत का दूसरा स्थान है। पहले स्थान पर ब्राजील , तीसरे स्थान पर चीन तथा चौथे स्थान पर अमेरिका है।
↪देश में चीनी उत्पादन में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश , दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र , तीसरे स्थान पर कर्नाटक , चौथे स्थान पर तमिलनाडु तथा पाँचवें स्थान पर आंध्रप्रदेश हैं।

✍ देश के अविद्युतीकृत परिवारों के लिए निशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए मोदीजी ने 25 सितम्बर , 2017 को नई प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना की शुरुआत की गई है ।
↪इस योजना को सौभाग्य योजना नाम दिया गया है।
↪सौभाग्य योजना पर 16,320 करोड़ रूपये के खर्च का अनुमान है।

✍ प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ( Economic Advisory Council To The Prime Minister ) का गठन प्रधानमंत्री को वृहद आर्थिक महत्त्व के मुद्दों पर सलाह देने के लिए सितम्बर , 2017 को किया।
↪नीति आयोग के सदस्य डॉ. बिबेक देवराय को सलाहकार परिषद का अध्य्क्ष बनाया गया है।
↪आर्थिक सलाहकार परिषद एक स्वतंत्र निकाय है , जिसका कार्य आर्थिक मुद्दों पर प्रधानमंत्री को सलाह देना है।

✍ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सितम्बर , 2017 में 19 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से इस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 108 हो गई है।
↪इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के 160 पद स्वीकृत हैं।

✍ रूस के नए राजदूत निकोलय कुदाशेव को भारत मे राजदूत नियुक्त किया गया है।
↪इससे पहले भारत में रूस के राजदूत एलेक्जेंडर कदाकिन थे , जिनका जनवरी , 2017 में राजदूत रहते हुए ही निधन हो गया था।

✍ देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का अध्यक्ष विवेक गोयनका को बनाया गया है।

✍ राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के महानिदेशक के पद पर वाई. सी. मोदी को नियुक्त किया गया है।
↪इससे पूर्व मोदी सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक थे।
↪रजनीकांत मिश्र को सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है , मिश्र श्रीमती अर्चना रामासुंदरम का स्थान लेंगे।
↪रामासुंदरम किसी अर्द्ध सैन्य बल की प्रमुख। बनने वाली पहली महिला थी।

✍ मलेशिया में मृदुल कुमार को भारत के नए उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

✍ देश के पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि ने कैग CAG ( नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में 25 सितम्बर को कार्यभार ग्रहण किया।

✍ डॉ. मनमोहन सिंह सरकार में पर्यटन राज्यमंत्री रहे सुल्तान अहमद का 4 सितम्बर को निधन हो गया!

✍ राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व लोकसभा सांसद मोहम्मद तसलीमुद्दीन का 17 सितम्बर को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

अक्टूबर समसामयिकी 2017

✍ 2015-16 के राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कारों का वितरण 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर नई दिल्ली में एक समारोह में किया गया।
↪पर्यटन के समग्र विकास के लिए आंध्रप्रदेश को प्रथम , राजस्थान को द्वितीय तथा केरल व गोवा को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
↪सर्वश्रेष्ठ पर्यटन मित्र गोल्फ कोर्स का पुरस्कार जेपी ग्रीन गोल्फ कोर्स को दिया गया।
↪सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माण मित्र राज्य का पुरस्कार मध्यप्रदेश को दिया गया।
↪राजस्थान के सवाई माधोपुर के रेलवे स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ टूरिस्ट फ्रैंडली रेलवे स्टेशन का पुरस्कार दिया गया।
↪साहसी पर्यटन हेतु सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मध्यप्रदेश को दिया गया।
↪सर्वश्रेष्ठ हैरिटेज सिटी का पुरस्कार संयुक्त रूप से तेलगांना के वारंगल व मध्यप्रदेश के चंदेरी को दिया गया।
↪मुम्बई स्थित छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का पुरस्कार दिया गया।
↪सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण मित्र होटल का पुरस्कार आई टीसी मौर्या , नई दिल्ली को मिला।
↪3-स्टार होटल की श्रेणी में ब्लिस तिरुपति होटल को सर्वश्रेष्ठ होटल का पुरस्कार दिया गया।
↪4-स्टार होटल की श्रेणी में कुमरकैम , केरल के विवांता बाई ताज होटल को सर्वश्रेष्ठ होटल का पुरस्कार दिया गया।
↪5-स्टार की श्रेणी में द ट्राइडेंट होटल , गुरुग्राम को सर्वश्रेष्ठ होटल का पुरस्कार दिया गया।
↪5-स्टार डीलक्स श्रेणी के होटलों में सर्वश्रेष्ठ होटल का पुरस्कार उदयपुर के द ओबेराय उदय विलास व बेंगलूरू के द ताज बेस्ट एंड होटल को दिया गया।

✍ वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कारों की घोषणा 26 सितम्बर , 2017 को की गई।
↪चिकित्सा विज्ञान में यह पुरस्कार अमित दत्त व दीपक गौड़ को मिला।
↪यह पुरस्कार इंजीनियरिंग विज्ञान में आलोक पॉल व नीलेश बी. मेहता को मिला।
↪जैविकीय विज्ञान में दीपक थंकप्पन नायर व संजीव दास को यह पुरस्कार मिला।
↪जी. नरेश पटवारी को रसायन विज्ञान में यह पुरस्कार दिया गया।
↪भौतिक विज्ञान में विनय गुप्ता व निसिम कानेकर को यह पुरस्कार दिया गया।
↪पृथ्वी , वातावरण , समुद्र एवं खगोल विज्ञान में यह पुरस्कार एस. सुरेश बाबू को दिया गया।
↪यह लगातार दूसरा मौका है जब यह पुरस्कार किसी महिला को नही दिया गया।
↪इस वर्ष यह पुरस्कार गणित विज्ञान के क्षेत्र में किसी को भी नही दिया गया।

✍ श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के वर्ष विश्कर्मा पुरस्कार व राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कारों का वितरण केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री संतोष कुमार गंगवार ने 17 जुलाई , 2017 को किया गया।


करंट अफेयर 2017 लिंक :-


✍ भारत व नेपाल की थलसेनाओं के बीच सूर्यकिरण नाम से संयुक्त अभ्यास नेपाल के रूपानदेही जिले में 3-16 सितम्बर को सम्पन्न हुआ।
↪सूर्यकिरण का यह 12 वां संयुक्त अभ्यास था।

✍ अमेरिका में जॉइंट बेस लुइस मैकॉर्ड में भारत व अमेरिका का सालाना संयुक्त युद्ध अभ्यास सितम्बर , 17 में सम्पन्न हुआ।

✍ अंतर्राष्ट्रीय वस्त्र एवं परिधान मेले के छठे संस्करण का आयोजन 21-24 सितम्बर को जयपुर सम्पन्न में हुआ।

✍ मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियम के कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि की गई है।

✍ कच्छ की खाड़ी , गुजरात स्थित कांडला बंदरगाह का नाम सरकार ने बदलकर दीनदयाल बन्दरगाह रखा है।
↪यह बन्दरगाह देश के 12 बड़े बंदरगाहों में से एक है।

October 2017 gk current affairs


✍ न्यूजीलैंड के हैवीवेट मुक्केबाज जोसेफ पार्कर ने दूसरी बार अपने हैवीवेट खिताब का बचाव किया है।

✍ 25 - 28 सितम्बर , 2017 को 57वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप चेन्नई में सम्पन्न हुई।

✍ हॉकी इंडिया ने पुरषों की टीम के मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमैंस को हटाकर भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मारिने को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।

✍ जापान ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन टोकियो में 19 - 24 सितम्बर को आयोजन किया गया।
↪पुरुष वर्ग के एकल खिताब विक्टर एक्सेलसन व महिला वर्ग का खिताब कैरोलिन मारिन ने अपने नाम किया।

✍ सियोल में आयोजित कोरिया ओपन सुपरसीरीज टूर्नामेंट में भारत की स्टार शटलर पी. वी. सिंधु ( पुसरला वेंकट सिंधु ) ने महिलाओं का एकल खिताब अपने नाम किया।
↪यह खिताब जीतने वाली सिंधु भारत की पहली खिलाड़ी बन गई है।
↪सिंधु ने यह खिताब जापान की नोजुमी ओकुहारा को पराजित कर जीता।
↪ओकुहारा ने ग्लासगो में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में सिंधु को हरा कर स्वर्ण पदक जीता था।

✍ कर्नाटक के प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन की विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले एकमात्र पुरुष खिलाड़ी है।
↪विश्व की यह पहली रैंकिंग उन्होंने 1980 में प्राप्त की थी।
↪बैडमिंटन के पहले लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार को प्रकाश पादुकोण को देने की घोषणा की गई है।

✍ 21 सितम्बर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेले गए भारत व आस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय मैच में कुलदीप यादव भारत की ओर से हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने।
↪यादव ने मैथ्यू वाडे , एश्टन अगर व पैट कमिन्स को लगातार तीन गेंदों में आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी करने में सफल रहे।
↪कुलदीप यादव इससे पहले अंडर-19 विश्वकप में भी हैट्रिक बना चुके है।
↪2014 में खेले गए ICC अंडर - 19 World Cup में स्कॉटलैण्ड के विरुद्ध यादव ने हैट्रिक बनाई थी।
↪अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले यादव विश्व के 38 वें गेंदबाज है।

✍ भारत व आस्ट्रेलिया के बीच खेली गई वनडे सीरीज भारत ने 4 - 1 से अपने नाम की।

✍ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भारत के विराट कोहली बने।
↪कोहली ने 333 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
↪इसके पहले यह रिकॉर्ड हासिम आमला के नाम था जिन्होंने 336 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

✍ भारत ने श्रीलंका के विरुद्ध खेली गई टेस्ट , वनडे व टी 20 तीनों सीरीज में क्लीन स्वीप के साथ अपने नाम की।
↪यह पहला मौका है जब किसी विदेशी दौरे पर भारतीय टीम ने सभी तीनों फॉर्मेट्स में क्लीन स्वीप किया हो।